1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. कमजोर वैश्विक रुख से सोना 180 रुपए टूटकर 29,220 रुपए/दस ग्राम हुआ, चांदी की भी चमक घटी

कमजोर वैश्विक रुख से सोना 180 रुपए टूटकर 29,220 रुपए/दस ग्राम हुआ, चांदी की भी चमक घटी

 Written By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Jul 26, 2017 04:41 pm IST,  Updated : Jul 26, 2017 05:13 pm IST

आभूषण कारोबारियों की मांग घटने से दिल्ली र्साफा बाजार में बुधवार को सोना 180 रुपए टूटकर 29,220 रुपए/दस ग्राम पर आ गया। चांदी में भी गिरावट आई।

कमजोर वैश्विक रुख से सोना 180 रुपए टूटकर 29,220 रुपए/दस ग्राम हुआ, चांदी की भी चमक घटी- India TV Hindi
कमजोर वैश्विक रुख से सोना 180 रुपए टूटकर 29,220 रुपए/दस ग्राम हुआ, चांदी की भी चमक घटी

नई दिल्ली। वैश्विक बाजारों के कमजोर रुख और स्थानीय आभूषण कारोबारियों की मांग घटने से दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 180 रुपए टूटकर 29,220 रुपए/दस ग्राम पर आ गया। चांदी में भी गिरावट आई। औद्योगिक इकाइयों और सिक्का विनिर्माताओं का उठाव घटने से चांदी 260 रुपए टूटकर 38,840 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई।  कारोबारियों ने कहा कि वैकि बाजारों के कमजोर रुख से मुख्य रूप से यहां धारणा प्रभावित हुई।

इसके अलावा स्थानीय आभूषण कारोबारियों तथा रिटेलरों की मौजूदा स्तर पर मांग घटने से भी सोने की कीमतों पर दबाव बना। पिछले दो दिन में सोना 250 रुपए चढ़ा था। वैश्विक स्तर पर सिंगापुर में सोना 0.34 प्रतिशत के नुकसान से 1,245.40 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। चांदी भी 0.88 प्रतिशत टूटकर 16.33 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।

राष्ट्रीय राजधानी में सोना 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता 180-180 रुपए के नुकसान से क्रमश: 29,220 रुपए और 29,070 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। गिन्नी के भाव हालांकि 24,400 रुपए प्रति आठ ग्राम पर कायम रहे। सोने की तर्ज पर ही चांदी भी 260 रुपए टूटकर 38,840 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। साप्ताहिक डिलिवरी के भाव 270 रुपए के नुकसान से 37,910 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गए। चांदी सिक्का हालांकि 71,000 रुपए प्रति सैकड़ा लिवाल और 72,000 रुपए प्रति सैकड़ा बिकवाल पर स्थिर रहा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा