1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold Rate Today: बजट के तुरंत बाद सोना हुआ सस्‍ता, 10 ग्राम की कीमत 281 रुपए घटकर रह गई 41,748 रुपए

Gold Rate Today: बजट के तुरंत बाद सोना हुआ सस्‍ता, 10 ग्राम की कीमत 281 रुपए घटकर रह गई 41,748 रुपए

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Feb 03, 2020 04:09 pm IST,  Updated : Feb 03, 2020 04:09 pm IST

वैश्विक बाजार में सोना नरमी के साथ 1,578 डॉलर प्रति औंस और चांदी 17.78 डॉलर प्रति औंस पर चल रही थी।

Gold prices decline Rs 281, silver drops Rs 712- India TV Hindi
Gold prices decline Rs 281, silver drops Rs 712

नई दिल्‍ली। वैश्विक बाजारों में नरमी के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को दोनों कीमती धातुओं में गिरावट दर्ज की गई। एचडीएफसी सिक्यूरिटीज के अनुसार सोने का भाव 281 रुपए टूट कर 41,748 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। इससे पिछले दिन के करोबार में सोना प्रति 10 ग्राम 42,029 रुपए पर बंद हुआ था।

उल्‍लेखनीय है कि शनिवार को वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आम बजट 2020-21 को पेश किया है और बजट पेश होने के बाद रविवार को सर्राफा बाजार बंद था। बजट पेश होने के बाद सोमवार को सोने में पहली बार कारोबार हुआ और उसकी कीमतों में गिरावट आई।  

सोने की तरह चांदी भी सोमवार को 712 रुपए टूट कर 47,506 रुपए प्रति किलो पर गई। चांदी का पिछला बंद भाव 48,218 रुपए प्रति किलोग्राम था।

एचडीएफसी सिक्यूरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा दिल्ली सर्राफा के हाजिर कारोबार में 24 कैरेट के सोने का भाव 281 रुपए टूट गया। उनके अनुसार रुपए में नरमी के बावजूद सोने में यह गिरावट वैश्विक सर्राफा बाजार में नरमी के कारण रही। वैश्विक बाजार में सोना नरमी के साथ 1,578 डॉलर प्रति औंस और चांदी 17.78 डॉलर प्रति औंस पर चल रही थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा