1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. कमजोर घरेलू मांग और ग्लोबल संकेतों से सोने में गिरावट जारी, 260 रुपए घटे दाम

कमजोर घरेलू मांग और ग्लोबल संकेतों से सोने में गिरावट जारी, 260 रुपए घटे दाम

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : Oct 12, 2016 04:31 pm IST,  Updated : Oct 12, 2016 04:31 pm IST

सर्राफा बाजार में Gold 260 रुपए की गिरावट के साथ 30,150 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। चांदी भी 160 रुपए की गिरावट के साथ 42,590 रुपए प्रति किलोग्राम रही।

कमजोर घरेलू मांग और ग्लोबल संकेतों से Gold में गिरावट जारी, 260 रुपए घटे दाम- India TV Hindi
कमजोर घरेलू मांग और ग्लोबल संकेतों से Gold में गिरावट जारी, 260 रुपए घटे दाम

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में ज्वैलर्स की घटती मांग और कमजोर ग्लोबल रूख के कारण Gold की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। दिल्ली सर्राफा बाजार में Gold 260 रुपए की गिरावट के साथ 30,150 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। इंडस्ट्रियल यूनिट्स की ओर से कमजोर मांग के चलते चांदी भी 160 रुपए की गिरावट के साथ 42,590 रुपए प्रति किलोग्राम रही। एक्सपर्ट्स के मुताबिक कमजोर मांग और डॉलर में मजबूती के कारण सोने की कीमतें 26,500 रुपए के नीचे आ सकती हैं।

बाजार सूत्रों ने कहा कि विदेशों में कमजोरी के रूख के अलावा घरेलू हाजिर बाजार में आभूषण विक्रेताओं की मांग में गिरावट के कारण Gold की कीमतों नरमी का रूख है। कारोबारियों ने बताया कि न्यूयॉर्क में मंगलवार को सोना 0.56 प्रतिशत घट कर 1,252.40 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। इसी तरह चांदी 1.02 प्रतिशत नीचे खिसक कर 17.43 डॉलर प्रति औंस के भाव बोली गई।

  • दिल्ली सर्राफा बाजार में 99.9 और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले Gold में 260 रुपए की गिारवट।
  • गिरावट के साथ भाव क्रमश: 30,150 रुपए और 30,000 रुपए प्रति 10 ग्राम।
  • गिन्नी भी 100 रुपए गिर कर 24,300 रुपए प्रति 8 ग्राम पर आ गई।
  • चांदी तैयार 160 रुपए टूट कर 42,590 रुपए पर बंद हुई।
  • साप्ताहिक डिलीवरी 295 रुपए की गिरावट के साथ 42,090 रुपए प्रति किग्रा पर बंद।
  • चांदी सिक्का 1,000 रुपए की तेजी के साथ (लिवाल) 73,000 रुपए और (बिकवाल) 74,000 रुपए प्रति सैकड़ा पर बंद हुए।

केडिया कमोडिटी के एमडी अजय केडिया का कहना है कि सोने के फंडामेंटल काफी कमजोर हैं। अब अगर अमेरिका में ब्याज दरें बढ़ती हैंं तो सोना फिर से 26,450 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर आ सकता है। साथ ही सरकार के उठाए कदमों से भी सोने की डिमांड में लगातार कमी आ रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा