1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. सोने की कीमतों में इस साल की सबसे बड़ी गिरावट, एक दिन में 730 रुपए घटे दाम

सोने की कीमतों में इस साल की सबसे बड़ी गिरावट, एक दिन में 730 रुपए घटे दाम

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : Oct 05, 2016 04:17 pm IST,  Updated : Oct 05, 2016 04:17 pm IST

दिल्ली सर्राफा बाजार में Gold 730 रुपए की जोरदार गिरावट के साथ 30,520 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। वहीं चांदी में 1750 रुपए की भारी गिरावट देखने को मिली।

US Rate Hike Talk: Gold की कीमतों में इस साल की सबसे बड़ी गिरावट, एक दिन में 730 रुपए घटे दाम- India TV Hindi
US Rate Hike Talk: Gold की कीमतों में इस साल की सबसे बड़ी गिरावट, एक दिन में 730 रुपए घटे दाम

नई दिल्ली। अमेरिका में ब्याज दरों में जल्द बढ़ोतरी की खबरों के कारण बुधवार को सोने (Gold) की कीमतों में इस साल की सबसे बड़ी गिरावट (एकदिनी) दर्ज की गई। इसके कारण सोना 31,000 रुपए और चांदी 45,000 रुपए के नीचे फिसल गई। दिल्ली सर्राफा बाजार में Gold 730 रुपए की जोरदार गिरावट के साथ 30,520 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। वहीं मांग में कमी के चलते चांदी की कीमतों में 1750 रुपए की भारी गिरावट देखने को मिली। दिल्ली में एक किलो चांदी की कीमत 43,250 रुपए प्रति किलो रह गई है।

सर्राफा कारोबारियों ने बताया कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था में सुधार देखने को मिल रहा है। ऐसे अमेरिकी सेंट्रल बैंक जल्द ब्याज दरों में बढ़ोतरी का फैसला ले सकता है। इसके कारण डॉलर में मजबूती देखने को मिली। वहीं सुरक्षित निवेश के लिए सोने की मांग घटी है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार पर एक नजर

  • अंतरराषट्रीय बाजार में Gold 1300 डॉलर प्रति औंस के नीचे फिसल गया है।
  • मंगलवार को न्यूयॉर्क में Gold 3.26 फीसदी की गिरावट के साथ 1268 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ।
  • चांदी में 5.38 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।

सोना 730 रुपए और चांदी 1750 रुपए हुई सस्ती

  • दिल्ली में 99.9 और 99.5 शुद्धता वाले Gold की कीमतों में 730 रुपए की गिरावट दर्ज।
  • गिरावट के साथ क्रमश: 30,520 रुपए और 30,370 रुपए प्रति दस ग्राम पर बंद हुए।
  • 18 जुलाई के बाद का यह सबसे निचला स्तर (बंद भाव) है।
  • गिन्नी के भाव 150 रूपए गिरकर 24,350 रुपए प्रति आठ ग्राम रह गया।
  • चांदी तैयार के भाव 1,750 रुपए टूटकर 43,250 रुपए प्रति किलो रह गए
  • चांदी साप्ताहिक डिलीवरी के भाव 1975 रुपए की गिरावट दर्शाते 43,060 रुपए किलो पर बंद हुए।
  • चांदी सिक्कों में 3,000 रुपए की भारी गिरावट, लिवाल के भाव 74,000 रुपए और बिकवाल 75,000 रुपए प्रति सैंकड़ा
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा