1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. सोना सुधरकर हुआ 29,105 रुपए/10 ग्राम, चांदी 38,700 रुपए/किग्रा पर रही स्थिर

सोना सुधरकर हुआ 29,105 रुपए/10 ग्राम, चांदी 38,700 रुपए/किग्रा पर रही स्थिर

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Jun 21, 2017 04:12 pm IST,  Updated : Jun 21, 2017 04:12 pm IST

आज सोने की कीमतों में रिकवरी देखी गई। बुधवार को सर्राफा बाजार में सोने के भाव 105 रुपए के सुधार के साथ 29,105 रुपए प्रति दस ग्राम बोले गए।

सोने का भाव सुधरकर हुआ 29,105 रुपए/10 ग्राम, चांदी 38,700 रुपए/किग्रा पर आज भी रही स्थिर- India TV Hindi
सोने का भाव सुधरकर हुआ 29,105 रुपए/10 ग्राम, चांदी 38,700 रुपए/किग्रा पर आज भी रही स्थिर

नई दिल्‍ली। आज सोने की कीमतों में रिकवरी देखी गई। बुधवार को सर्राफा बाजार में सोने के भाव 105 रुपए के सुधार के साथ 29,105 रुपए प्रति दस ग्राम बोले गए। अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में सकारात्‍मक रुख और घरेलू हाजिर बाजार में स्‍थानीय ज्‍वैलर्स की खरीद निकलने से सोने की कीमतों में यह तेजी आई है। हालांकि, चांदी का भाव आज भी स्थिर रहा। इसका भाव 38,700 रुपए प्रति किलोग्राम रहा।

राष्‍ट्रीय राजधानी में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 105-105 रुपए की वृद्धि के साथ क्रमश: 29,105 रुपए और 28,955 रुपए प्रति दस ग्राम बोला गया। इससे पहले दो दिनों में सोने की कीमतों में 170 रुपए की गिरावट आई थी। हालांकि, गिन्‍नी का भाव बिना किसी बदलाव के 24,400 रुपए प्रति आठ ग्राम पर स्थिर बना रहा।

सीमित दायरे में कारोबार होने की वजह से चांदी तैयार का भाव आज भी 38,700 रुपए प्रति किलोग्राम के स्‍तर पर स्थिर रहा। साप्‍ताहिक आधार पर डिलीवरी का भाव 270 रुपए घटकर 38,130 रुपए प्रति किलो बोला गया। चांदी सिक्‍कों का भाव अपने पूर्वस्‍तर 71,000 खरीद और 72,000 बिकवाल प्रति सैकड़ा पर स्थिर रहा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा