1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. सोने में लौटी ज्वैलर्स की खरीदारी, कीमतों में 50 रुपए की उछाल

सोने में लौटी ज्वैलर्स की खरीदारी, कीमतों में 50 रुपए की उछाल

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : Nov 29, 2016 06:34 pm IST,  Updated : Nov 29, 2016 06:34 pm IST

ज्वैलर्स और रिटेलर्स की मांग बढ़ने से सोने की कीमतों में तेजी दर्ज की गई। सोने के भाव 50 रूपए की तेजी के साथ 29450 रूपए प्रति दस ग्राम बोले गए।

नई दिल्ली। विदेशों में कमजोर रूख के बावजूद ज्वैलर्स और रिटेलर्स की मांग बढ़ने से सोने की कीमतों में तेजी दर्ज की गई। दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने के भाव 50 रूपए की तेजी के साथ 29450 रूपए प्रति दस ग्राम बोले गए। वहीं बिकवाली दबाव के चलते चांदी के भाव 865 रूपए की गिरावट के साथ 40,735 रूपए प्रति किलो रह गए। गौरतलब है कि सोमवार को सोने में 1750 रुपए की भारी गिरावट देखने को मिली थी।

ज्वैलर्स की बिक्री 75 फीसदी घटी

बाजार सूत्रों के अनुसार विदेशों में नरमी के बावजूद शादी विवाह वालों की मांग को पूरा करने के लिए फुटकर और आभूषण निर्माताओं की लिवाली के चलते सोने की कीमतों में तेजी आई। सर्राफा व्यापारियों ने बताया कि सरकार द्वारा 500 रूपए और 1000 रूपए के मौजूदा नोटो को चलन से बाहर किए जाने कारोबार में 75 फीसदी की गिरावट आई।

तस्वीरों में देखिए नए नोट

Rs 500 and 1000

5 (94)IndiaTV Paisa

6 (49)IndiaTV Paisa

4 (98)IndiaTV Paisa

2 (98)IndiaTV Paisa

1 (107)IndiaTV Paisa

दिनभर के कारोबार पर एक नजर

  • सिंगापुर में सोने के भाव 0.54 प्रतिशत घटकर 1187.30 डॉलर रह गए।
  • चांदी के भाव 0.15 प्रतिशत गिरकर 16.64 डॉलर प्रति औंस रह गए।
  • दिल्ली में सोना 99.9 और 99.50 शुद्धता वाले सोने में 50 रूपए की तेजी।
  • तेजी के साथ भाव क्रमश: 29450 रूपए और 29300 रूपए प्रति दस ग्राम बंद हुए।
  • गिन्नी के भाव बिना बदलाव के 24,400 रूपए प्रति आठ ग्राम पर स्थिर बने रहे।
  • चांदी तैयार के भाव 865 रूपए की गिरावट के साथ 40,735 रूपए पर बंद हुए।
  • चांदी साप्ताहिक डिलीवरी के भाव 940 रूपए की गिरावट के साथ 40,235 रूपए किलो बंद हुए।
  • चांदी सिक्का के भाव पूर्वस्तर 74,000 से 75,000 रूपए प्रति सैकडा अपरिवर्तित बंद हुए।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा