1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. ग्लोबल संकेतों से सोने में मामूली गिरावट, चांदी की कीमतों में 100 रुपए की तेजी

ग्लोबल संकेतों से सोने में मामूली गिरावट, चांदी की कीमतों में 100 रुपए की तेजी

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : Feb 15, 2017 02:55 pm IST,  Updated : Feb 15, 2017 02:55 pm IST

कमजोर ग्लोबल संकेत और घरेलू ज्वैलर्स की खरीदारी में गिरावट के कारण सोना 25 रुपए टूटकर 29,625 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। चांदी में 100 रुपए की तेजी।

ग्लोबल संकेतों से सोने में मामूली गिरावट, चांदी की कीमतों में 100 रुपए की तेजी- India TV Hindi
ग्लोबल संकेतों से सोने में मामूली गिरावट, चांदी की कीमतों में 100 रुपए की तेजी

नई दिल्ली। दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को लगातार दूसरे दिन सोने की कीमतों में तेजी दर्ज की गई गई। कमजोर ग्लोबल संकेत और घरेलू ज्वैलर्स की खरीदारी में गिरावट के कारण सोना 25 रुपए टूटकर 29,625 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। हालांकि, इंडस्ट्रीयल और सिक्का बनाने वालों की डिमांड से चांदी में 100 रुपए की रिकवरी देखने को मिली। चांदी की कीमतें एक बार फिर 43,000 रुपए प्रति किलो के अहम स्तर पर पहुंच गई है।

सर्राफा कारोबारियों ने कहा कि प्रमुख करेंसी के मुकाबले डॉलर में मजबूती के कारण अंतरराष्ट्रीयल पर सुरक्षित निवेश के लिए सोने की मांग घटी है। इसके अलावा घरेलू ज्वैलर्स और रिटेलर्स की खरीदारी में भी कमी आई है।

सोने में लगातार दूसरे दिन गिरावट

  • सिंगापुर में सोना 0.26 फीसदी फिसलकर 1224.60 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है।
  • दिल्ली में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने के भाव में 25 रुपए की गिरावट।
  • इसके बाद भाव क्रमश: 29,625 और 29,475 रुपए प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ।
  • इससे पहले मंलगवार को सोने में 300 रुपए की जोरदार गिरावट दर्ज की गई थी।
  • गिन्नी का भाव बिना किसी बदलाव के 24,500 रुपए प्रति आठ ग्राम पर बंद हुआ।

तस्‍वीरों में देखिए सोने से जुड़े कुछ रोचक तथ्‍य

Gold New

1 (117)IndiaTV Paisa

2 (109)IndiaTV Paisa

3 (109)IndiaTV Paisa

4 (109)IndiaTV Paisa

5 (102)IndiaTV Paisa

6 (54)IndiaTV Paisa

7 (35)IndiaTV Paisa

चांदी फिर से 43 हजार रुपए किलो हुई

  • चांदी तैयार का भाव 100 रुपए चढ़कर 43,000 रुपए प्रति किलो बोला गया।
  • साप्‍ताहिक डिलेवरी का भाव 95 रुपए चढ़कर 42,585 रुपए प्रति किलो रहा।
  • चांदी सिक्‍कों का भाव बिना बदलाव के खरीद 72,000 और बिकवाल 73,000 रुपए प्रति सैकड़ा रहा।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा