1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold rate today: सोने की कीमतों में आई आज मामूली कमी, चांदी बनी रही स्थिर

Gold rate today: सोने की कीमतों में आई आज मामूली कमी, चांदी बनी रही स्थिर

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Mar 06, 2019 07:33 pm IST,  Updated : Mar 06, 2019 07:33 pm IST

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक, स्थानीय आभूषण कारोबारियों की कमजोर मांग के कारण सोने की कीमत 20 रुपए की मामूली गिरावट के साथ बंद हुई।

gold- India TV Hindi
gold Image Source : GOLD

नई दिल्ली। दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना की कीमत 20 रुपए की मामूली गिरावट के साथ 33,430 रुपए प्रति दस ग्राम पर लगभग अपरिवर्तित बनी रही, जबकि चांदी भी 39,500 रुपए प्रति किग्रा के पिछले स्तर पर बनी रही। 

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक, स्थानीय आभूषण कारोबारियों की कमजोर मांग के कारण सोने की कीमत 20 रुपए की मामूली गिरावट के साथ बंद हुई। वैश्विक स्तर पर, न्यूयॉर्क में सोना मजबूती के साथ 1,290.45 डॉलर प्रति औंस हो गया, जबकि चांदी 15.14 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर बनी रही।

दिल्ली सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 20-20 रुपए गिरकर क्रमश: 33,430 रुपए और 33,260 रुपए प्रति दस ग्राम रह गया। हालांकि आठ ग्राम वाली गिन्नी का भाव 26,400 रुपए प्रति इकाई पर स्थिर बना रहा। 

चांदी हाजिर की कीमत 39,500 रुपए प्रति किलोग्राम पर स्थिर बनी रही, जबकि चांदी साप्ताहिक डिलिवरी 594 रुपए की तेजी के साथ 38,709 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। चांदी सिक्कों के भाव लिवाल 80,000 रुपए और बिकवाल 81,000 रुपए प्रति सैकड़ा पर स्थिरता का रुख दर्शाते बंद हुए। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा