1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. ज्‍वैलर्स की खरीदारी से सोने-चांदी में लौटी चमक, 10 ग्राम सोने का भाव हुआ 29,950 रुपए

ज्‍वैलर्स की खरीदारी से सोने-चांदी में लौटी चमक, 10 ग्राम सोने का भाव हुआ 29,950 रुपए

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Aug 19, 2017 04:50 pm IST,  Updated : Aug 19, 2017 04:50 pm IST

घरेलू हाजिर बाजार में ज्‍वैलर्स की खरीदारी बढ़ने से आज सर्राफा बाजार में सोने का भाव 90 रुपए बढ़कर 29,950 रुपए प्रति दस ग्राम हो गया।

ज्‍वैलर्स की खरीदारी से सोने-चांदी में लौटी चमक, 10 ग्राम सोने का भाव हुआ 29,950 रुपए- India TV Hindi
ज्‍वैलर्स की खरीदारी से सोने-चांदी में लौटी चमक, 10 ग्राम सोने का भाव हुआ 29,950 रुपए

नई दिल्‍ली। घरेलू हाजिर बाजार में ज्‍वैलर्स की खरीदारी बढ़ने से आज सर्राफा बाजार में सोने का भाव 90 रुपए बढ़कर 29,950 रुपए प्रति दस ग्राम हो गया। वहीं औद्योगिक इकाइयों और सिक्‍का निर्माताओं की ओर से मांग बढ़ने के कारण चांदी 200 रुपए मजबूत होकर 40,200 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

कारोबारियों का कहना है कि मौजूदा स्‍तर पर ज्‍वैलर्स की खरीदारी निकलने से सोने की कीमतों को बल मिला है लेकिन वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख ने इसकी बढ़त पर लगाम लगाई। वैश्विक स्‍तर पर कल न्‍यूयॉर्क में सोना 0.26 प्रतिशत गिरकर 1284.20 डॉलर प्रति औंस रह गया।

राष्‍ट्रीय राजधानी में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 90-90 रुपए बढ़कर क्रमश: 29,950 रुपए और 29,800 रुपए प्रति दस ग्राम हो गया। इससे पहले शुक्रवार को सोने की कीमत में 190 रुपए की गिरावट आई थी। हालांकि सीमित कारोबार की वजह से गिन्‍नी का भाव 24,500 रुपए प्रति आठ ग्राम बना रहा।

चांदी तैयार का भाव 200 रुपए मजबूती के साथ 40,200 रुपए प्रति किलोग्राम बोला गया। साप्‍ताहिक आधार पर डिलीवरी का भाव 5 रुपए बढ़कर 39,065 रुपए प्रति किलोग्राम रहा। दूसरी ओर चांदी सिक्‍कों का भाव 1000 रुपए की गिरावट के साथ 72,000 रुपए खरीद और 73,000 रुपए बिकवाल प्रति सैकड़ा रहा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा