1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. सोना 7 दिन में 520 रुपए हुआ सस्ता, चांदी की कीमतों में 1600 रुपए की गिरावट

सोना 7 दिन में 520 रुपए हुआ सस्ता, चांदी की कीमतों में 1600 रुपए की गिरावट

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : Dec 18, 2016 01:36 pm IST,  Updated : Dec 18, 2016 01:36 pm IST

शनिवार को सोना 28,000 रुपए के स्तर से नीचे 10 माह के निम्न स्तर 27,930 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। सोने के तर्ज पर चांदी में भी गिरावट का दौरा जारी है।

नई दिल्ली। नोटबंदी के बाद से सोने की कीमतों में गिरावट जारी है। बीते कारोबारी दिनों में सोना 520 रुपए सस्ता हुआ है। शनिवार को सोना 28,000 रुपए के स्तर से नीचे 10 माह के निम्न स्तर 27,930 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। सोने के तर्ज पर चांदी में भी गिरावट का दौरा जारी है। पिछले हफ्ते चांदी की कीमतों में 1600 रुपए की गिरावट दर्ज की गई। दिल्ली में एक किलो चांदी की कीमत 39,650 रुपए रह गई है। सर्राफा कारोबारियों के मुताबिक नोटबंदी के कारण लोग नकदी संकट से जूझ रहे हैं। इसकी वजह से सोने-चांदी की मांग घटी है।

सोने में गिरावट की ये भी वजह

सर्राफा व्यापारियों ने कहा कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में बढ़ोतरी से डॉलर मजबूत हो गया और सुरक्षित निवेश के विकल्प के रूप में सोने की मांग प्रभावित हुई। इससे ग्लोबल मार्केट में सोना 10 माह के निम्न स्तर को छू गया जिसके अनुरूप यहां कारोबारी धारणा कमजोर रही। वहीं घरेलू स्तर पर मौजूदा नकदी की समस्या के कारण ज्वैलर्स और रिटेलर्स की मांग में 80 फीसदी की भारी गिरावट आई है।

तस्वीरों से जानिए गोल्ड से जुड़े ये बड़े फैक्ट्स

Cheque numbers

Gold2   IndiaTV Paisa

Gold-1 (1)   IndiaTV Paisa

gold3 (1)   IndiaTV Paisa

gold5   IndiaTV Paisa

gold4   IndiaTV Paisa

पूरे हफ्ते के कारोबार पर एक नजर

  • दिल्ली में 99.9 और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की शुरुआत 28,550 रुपए और 28,400 रुपए प्रति 10 ग्राम पर हुई।
  • बाद में विदेशों में कमजोरी के रूख से यहां इसे बिकवाली का सामना करना पड़ा।
  • इसके कारण 520 रुपए की गिरावट के साथ 10 माह के निचले स्तर क्रमश: 27,930 रुपए और 27,780 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ।
  • गिन्नी के भाव भी 200 रुपए की गिरावट के साथ 24,000 रुपए प्रति आठ ग्राम पर बंद हुए।

चांदी हुई 1600 रुपए सस्ती

  • चांदी तैयार की कीमत सप्ताहांत में 1,600 रुपए की गिरावट दर्ज की गई।
  • गिरावट के साथ चांदी 39,650 रुपए प्रति किग्रा पर बंद हुई।
  • चांदी साप्ताहिक डिलीवरी की कीमत 1,525 रुपए की गिरावट देखने को मिली।
  • चांदी साप्ताहिक डिलीवरी गिरावट के साथ 39,695 रुपए प्रति किग्रा पर बंद हुई।
  • चांदी सिक्कों के भाव 2,000 रुपए की गिरावट के साथ लिवाल 70,000 रुपए और बिकवाल 71,000 रुपए प्रति सैंकड़ा पर बंद हुए।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा