1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. ज्‍वैलर्स की खरीदारी बढ़ने से सोने में आई चमक, 29,590 रुपए प्रति 10 ग्राम हुआ भाव

ज्‍वैलर्स की खरीदारी बढ़ने से सोने में आई चमक, 29,590 रुपए प्रति 10 ग्राम हुआ भाव

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Jun 05, 2017 05:21 pm IST,  Updated : Jun 05, 2017 05:21 pm IST

आभूषण विक्रेताओं की लिवाली से दिल्ली सर्राफा बाजार में आज सोने में लगातार दूसरे दिन तेजी रही और यह 40 रुपए बढ़कर 29,590 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया।

ज्‍वैलर्स की खरीदारी बढ़ने से सोने में आई चमक, 29,590 रुपए प्रति 10 ग्राम हुआ भाव- India TV Hindi
ज्‍वैलर्स की खरीदारी बढ़ने से सोने में आई चमक, 29,590 रुपए प्रति 10 ग्राम हुआ भाव

नई दिल्‍ली। मजबूत वैश्विक रुख और स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की लिवाली से दिल्ली सर्राफा बाजार में आज सोने में लगातार दूसरे दिन तेजी रही और यह 40 रुपए बढ़कर 29,590 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया। चांदी 70 रुपए की गिरावट के साथ 40,400 रुपए प्रति किग्रा पर आ गई।

दिल्ली में सोना 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता के भाव 40-40 रुपए की तेजी के साथ क्रमश: 29,590 रुपए और 29,440 रुपए प्रति दस ग्राम पर बंद हुए। शनिवार को सोने में 300 रुपए की तेजी आई थी।

गिन्नी 24,400 रुपए प्रति आठ ग्राम पर स्थिर रही।  चांदी तैयार 70 रुपए नरम हो कर 40,400 रुपए प्रति किलो और साप्ताहिक डिलीवरी 105 रुपए की तेजी के साथ 40,380 रुपए प्रति किलो पर बंद हुई। चांदी सिक्का का भाव लिवाल 72,000 रुपए और बिकवाल 73,000 रुपए प्रति सैकड़ा पर स्थिर रहा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा