Friday, February 20, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. वैश्विक संकेतों से सोना 200 रुपए बढ़कर हुआ 30,400 रुपए/10 ग्राम, चांदी का भाव हुआ 41,500 रुपए प्रति किग्रा

वैश्विक संकेतों से सोना 200 रुपए बढ़कर हुआ 30,400 रुपए/10 ग्राम, चांदी का भाव हुआ 41,500 रुपए प्रति किग्रा

Abhishek Shrivastava Published : Sep 02, 2017 04:56 pm IST, Updated : Sep 02, 2017 04:56 pm IST

सकारात्मक वैश्विक संकेतों के दम पर आज सर्राफा बाजार में सोना लगातार दूसरे दिन मजबूत हुआ और 200 रुपए चढ़कर 30,400 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया।

वैश्विक संकेतों से सोना 200 रुपए बढ़कर हुआ 30,400 रुपए/10 ग्राम, चांदी का भाव हुआ 41,500 रुपए प्रति किग्रा- India TV Paisa
वैश्विक संकेतों से सोना 200 रुपए बढ़कर हुआ 30,400 रुपए/10 ग्राम, चांदी का भाव हुआ 41,500 रुपए प्रति किग्रा

नई दिल्ली। सकारात्मक वैश्विक संकेतों के दम पर आज सर्राफा बाजार में सोना लगातार दूसरे दिन मजबूत हुआ और 200 रुपए चढ़कर 30,400 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। चांदी भी 300 रुपए सुधरकर 41,500 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

कारोबारियों ने बताया कि अमेरिका में अगस्त महीने में रोजगार के आंकड़े उम्मीद से कमतर आने के कारण वैश्विक स्तर पर सोना मजबूत हुआ, जिसका असर घरेलू स्तर पर भी दिखा है। इसके अलावा घरेलू हाजिर बाजार में स्थानीय आभूषण निर्माताओं की मांग आने से भी इसे बल मिला। चांदी को औद्योगिक इकाइयों तथा सिक्का निर्माताओं की मांग आने से समर्थन मिला।

वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में कल सोना 0.27 प्रतिशत तेज होकर 1,324.40 डॉलर प्रति औंस पर रहा। चांदी भी 0.91 फीसद की बढ़त लेकर 17.70 डॉलर प्रति औंस रही।  राष्ट्रीय राजधानी में 99.9 प्रतिशत तथा 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 200-200 रुपए मजबूत होकर क्रमश: 30,400 रुपए और 30,250 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गए। कल इनमें 150 रुपए की तेजी रही थी। हालांकि आठ ग्राम वाली गिन्नी 24,600 रुपए पर अपरिवर्तति रही।

चांदी भी 300 रुपए चमककर 41,500 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। साप्ताहिक आपूर्ति लिवाली चांदी 240 रुपए की बढ़त लेकर 40,020 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। चांदी के सिक्के के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ। सिक्का लिवाल 74 हजार रुपए तथा सिक्का बिकवाल 75 हजार रुपए प्रति सैकड़ा रहे।

Latest Business News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

Advertisement
Advertisement
Advertisement