1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. सेबी चेयरमैन अजय त्यागी का कार्यकाल 18 महीने बढ़ा, सरकार ने दी विस्तार को मंजूरी

सेबी चेयरमैन अजय त्यागी का कार्यकाल 18 महीने बढ़ा, सरकार ने दी विस्तार को मंजूरी

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Aug 05, 2020 08:03 pm IST,  Updated : Aug 05, 2020 08:13 pm IST

फरवरी 2020 में अजय त्यागी का कार्यकाल 6 महीने बढ़ा था

govt extends Ajay Tyagi ‘s term as SEBI chairman - India TV Hindi
govt extends Ajay Tyagi ‘s term as SEBI chairman Image Source : @TWITTER

नई दिल्ली।   सेबी के चेयरमैन अजय त्यागी के कार्यकाल को 18 महीने के लिए बढ़ाए जाने पर सरकार ने मुहर लगा दी है। अजय त्यागी अब सेबी के प्रमुख के पद पर फरवरी 2022 तक बने रहेंगे। इससे पहले सेबी प्रमुख को पद पर 6 महीने के लिए सेवा विस्तार मिला था।

कैबिनेट की अपॉइन्टमेंट्स कमेटी ने अजय त्यागी के सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया यानि सेबी के चेयरमैन पद के लिए सेवा अवधि को 18 महीने बढ़ाए जाने को मंजूरी दी है। सेवा का विस्तार पहली सितंबर से लागू होगा और 28 फरवरी 2022 तक अजय त्यागी इस पद पर बने रहेंगे। त्यागी 10 फरवरी 2017 को सेबी के चेयरमैन पद पर नियुक्त हुए थे, उन्होने यूके सिन्हा की जगह ली थी। उन्होने पहली मार्च 2017 से पद संभाला था। त्यागी 1984 बैच के हिमाचल प्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारी हैं।  

सेबी में पद संभालने से पहले अजय त्यागी वित्त मंत्रालय के अंतर्गत कैपिटल मार्केट, इनवेस्टमेंट, इंफ्रास्ट्रक्चर और करंसी विभाग संभाल चुके हैं। उन्होने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन और कंप्यूटर साइंस में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। वहीं हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से उन्होने पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर्स की डिग्री भी हासिल की है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा