1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. इंडियामार्ट इंटरमेश शेयर बाजारों में हुआ सूचीबद्ध: 21 प्रतिशत की उछाल

इंडियामार्ट इंटरमेश शेयर बाजारों में हुआ सूचीबद्ध: 21 प्रतिशत की उछाल

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 04, 2019 01:06 pm IST,  Updated : Jul 04, 2019 01:06 pm IST

ऑनलाइन मंच इंडियामार्ट इंटरमेश गुरुवार को शेयर बाजारों में सूचीबद्ध हुआ और शुरुआती सत्र 21 प्रतिशत की उछाल के साथ उसका आगाज शानदार रहा।

IndiaMART InterMESH shares make robust debut; zoom over 21 per cent- India TV Hindi
IndiaMART InterMESH shares make robust debut; zoom over 21 per cent

नयी दिल्ली। ऑनलाइन मंच इंडियामार्ट इंटरमेश गुरुवार को शेयर बाजारों में सूचीबद्ध हुआ और शुरुआती सत्र 21 प्रतिशत की उछाल के साथ उसका आगाज शानदार रहा। कंपनी के एक शेयर का निर्गम मूल्य 973 रुपये था। 

बीएसई पर कंपनी का एक शेयर निर्गम मूल्य की तुलना में 21.27 प्रतिशत की उछाल के साथ 1,180 रुपये पर खुला। बाद में वह 37.61 प्रतिशत की भारी बढ़त के साथ 1,339 रुपये पर पहुंच गया। एनएसई पर कंपनी का एक शेयर 1,180 रुपये के स्तर पर खुला। पिछले महीने इंडियामार्ट इंटरमेश के प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को 36 गुना से अधिक अभिदान मिला था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा