1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. नोटबंदी ऐलान के बाद 8 नवंबर की रात को बिका 15 टन सोना, खर्च हुए 5000 करोड़ रुपए!

नोटबंदी ऐलान के बाद 8 नवंबर की रात को बिका 15 टन सोना, खर्च हुए 5000 करोड़ रुपए!

 Written By: Ankit Tyagi
 Published : Dec 08, 2016 11:45 am IST,  Updated : Dec 08, 2016 11:45 am IST

नोटबंदी का ऐलान होने के तुरंत बाद उस रात ज्वैलर्स ने करीब 5000 करोड़ रुपए में 15 टन सोने के गहने और गोल्ड बार बेची थी। यह जानकारी IBJA नेशनल सेक्रटरी ने दी।

Note Ban Effect: नोटबंदी ऐलान के बाद उस रात बिका 15 टन सोना, खर्च हुए 5000 करोड़ रुपए!- India TV Hindi
Note Ban Effect: नोटबंदी ऐलान के बाद उस रात बिका 15 टन सोना, खर्च हुए 5000 करोड़ रुपए!

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज से ठीक एक महीने पहले यानी 8 नवंबर को देर शाम बड़ी घोषणा कर 500 और 1,000 रुपए के पुराने नोटों को बंद करने का ऐलान किया था। नोटबंदी का ऐलान होने के तुरंत बाद उस रात ज्वैलर्स ने करीब 5,000 करोड़ रुपए में 15 टन सोने के गहने और गोल्ड बार बेची थी। यह जानकारी इंडिया बुलियन ऐंड जूलर्स असोसिएशन (IBJA) के नैशनल सेक्रटरी सुरेंद्र मेहता ने बिजनेस के अंग्रेजी अखबार ईटी को एक इन्टरव्यु के दौरान दी है।

उस रात बिका 15 टन सोना

मेहता बताया, हमारे अनुमान के हिसाब से पीएम के नोटबंदी के ऐलान के बाद 8 नवंबर को 8 बजे से अगले दिन सुबह 2-3 बजे तक कुल 5,000 करोड़ रुपए का यानी 15 टन सोना बेचा गया था।

दिल्ली, यूपी और पंजाब में हुई सबसे ज्यादा बिक्री

  • उन्होंने कहा कि इसमें लगभग आधी बिक्री दिल्ली, यूपी और पंजाब में हुई थी।
  • उन्होंने कहा कि देशभर के छह लाख जूलर्स में सिर्फ 1,000 ने 8 नवंबर की रात पुरानी करेंसी में सोना बेचा था।

तस्‍वीरों में देखें क्‍यों सबसे अच्‍छा विकल्‍प है Gold Bond

Gold Bond

gold1IndiaTV Paisa

gold2IndiaTV Paisa

gold3IndiaTV Paisa

Gold4IndiaTV Paisa

गैरकानूनी काम करने वाले ज्वैलर्स पर हो सख्त कार्रवाई

  • मेहता ने कहा कि आईबीजेए ने सरकार से गैरकानूनी काम करने वाले ज्वैलर्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का अनुरोध किया है क्योंकि उसे लगता है कि इससे पूरी इंडस्ट्री का नाम बदनाम हुआ है।

15 टन सोने की बिक्री के क्या है मायने

  • 15 टन का आंकड़ा बहुत बड़ा है क्योंकि यह एक सामान्य वर्ष में सोने की मासिक बिक्री के पांचवें हिस्से से भी ज्यादा है।
  • देश में हर साल 800 टन सोने की खपत होती है, लेकिन इस साल यह आंकड़ा इंडस्ट्री के खिलाफ सरकार की सख्ती और नोटबंदी के चलते बहुत कम यानी 500 टन पर सिमट सकता है

रात भर खुली रही थी दुकाने

  • ज्वैलर्स ने 8 नवंबर की आधी रात के बाद भी अपनी दुकानें और शोरूम खोले रखे थे, जिसकी वजह से वे टैक्स अधिकारियों की नजर में आ गए।

एक्साइज इंटेलिजेंस यूनिट ने अभी तक भेजे 650 ज्वैलर्स को नोटिस

  • भोपाल की सेंट्रल एक्साइज इंटेलिजेंस यूनिट ने उसके तुरंत बाद 650 ज्वैलर्स को टैक्स नोटिस भेजे थे।
  • नोटिस में ज्वैलर्स से पूछा गया कि उनके पास 7 से 11 नवंबर के बीच कितना सोना था और उसकी कीमत क्या थी‌।
  • देशभर में खास जूलर्स के खिलाफ टैक्स विभाग का छापा पड़ा था और उनके यहां हुई वैध बिक्री का पता लगाने के लिए एक्साइज अथॉरिटीज ने उनकी सीसीटीवी फुटेज खंगाले।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा