1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. शेयर बाजार में नौ दिन की गिरावट पर लगा ब्रेक, सेंसेक्स 228 अंक और निफ्टी 74 अंक चढ़ा

शेयर बाजार में नौ दिन की गिरावट पर लगा ब्रेक, सेंसेक्स 228 अंक और निफ्टी 74 अंक चढ़ा

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : May 14, 2019 05:10 pm IST,  Updated : May 14, 2019 05:10 pm IST

इससे पिछले नौ सत्रों में सेंसेक्स 1,940.73 अंक और निफ्टी करीब 600 अंक टूटा था।

Market halts 9-day losing streak; Sensex spurts 227 pts- India TV Hindi
Market halts 9-day losing streak; Sensex spurts 227 pts Image Source : SENSEX SPURTS 227 PTS

मुंबई। शेयर बाजारों में पिछले नौ कारोबारी सत्रों से चली आ रही गिरावट का सिलसिला मंगलवार को थम गया। फार्मा, बैंकिंग और ऊर्जा कंपनियों के शेयरों में लाभ बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 228 अंक सुधर गया। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी में भी 74 अंक का लाभ रहा। 

सेंसेक्स की बड़ी कंपनियों रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईटीसी और एसबीआई में लाभ से बाजार सुधरा। सेंसेक्स की कंपनियों में सनफार्मा सबसे अधिक 5.87 प्रतिशत लाभ में रहा। वहीं भारती एयरटेल, वेदांता, इंडसइंड बैंक, एसबीआई और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर 5.40 प्रतिशत तक चढ़ गए। वहीं दूसरी ओर टीसीएस, एचसीएल, बजाज फाइनेंस, बजाज आटो और इन्फोसिस के शेयरों में सबसे अधिक नुकसान रहा। 

बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स सकारात्मक रुख के साथ 37,146.58 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान इसने 37,572.70 अंक के उच्चस्तर को छुआ और यह 36,956.10 अंक के निचले स्तर तक आया। अंत में सेंसेक्स 227.71 अंक या 0.61 प्रतिशत के लाभ से 37,318.53 अंक पर बंद हुआ। 

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 11,151.65 अंक पर ऊंचा खुलने के बाद 11,294.75 अंक के उच्चस्तर तक गया। कारोबार के दौरान यह 11,108.30 अंक के निचले स्तर तक आया। अंत में निफ्टी 73.85 अंक या 0.66 प्रतिशत की बढ़त के साथ 11,222.05 अंक पर बंद हुआ। इससे पिछले नौ सत्रों में सेंसेक्स 1,940.73 अंक और निफ्टी करीब 600 अंक टूटा था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा