1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. बीते हफ्ते शेयर बाजार में निवेशकों को तगड़ा नुकसान, 8 कंपनियों में डूबे 1.8 लाख करोड़ रुपये

बीते हफ्ते शेयर बाजार में निवेशकों को तगड़ा नुकसान, 8 कंपनियों में डूबे 1.8 लाख करोड़ रुपये

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Oct 03, 2021 10:59 am IST,  Updated : Oct 03, 2021 11:06 am IST

रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 25,294.38 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 16 लाख करोड़ रुपये के स्तर के करीब बंद हुआ है। वहीं SBI का एमकैप बढ़त के साथ 4 लाख करोड़ रुपये के पार बंद हुआ।

बीते हफ्ते शेयर बाजार...- India TV Hindi
बीते हफ्ते शेयर बाजार में निवेशकों को तगड़ा नुकसान Image Source : PTI

नई दिल्ली। शेयर बाजार में बीते कुछ दिनों से जारी बढ़त का रुख बीते हफ्ते अचानक ही बदल गया, और दिग्गज कंपनियों में निवेशकों को जमकर नुकसान हुआ। बाजार के आंकड़ों के मुताबिक हफ्ते के दौरान देश की टॉप 10 कंपनियों में से 8 कंपनियों में निवेशकों की लगाई गई रकम 1.8 लाख करोड़ रुपये घट गयी। सबसे ज्यादा नुकसान आईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनियों को हुआ।

कितना हुआ निवेशकों को नुकसान

सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से आठ कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह 1,80,534.34 करोड़ रुपये की गिरावट आई। सबसे अधिक नुकसान में आईटी क्षेत्र की कंपनियां टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और इन्फोसिस रहीं। शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में सिर्फ रिलायंस इंडस्ट्रीज और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के बाजार पूंजीकरण में ही बढ़ोतरी हुई। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,282.89 अंक या 2.13 प्रतिशत टूट गया। शुक्रवार को सेंसेक्स में लगातार चौथे कारोबारी सत्र में गिरावट आई। समीक्षाधीन सप्ताह में टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 52,526.53 करोड़ रुपये घटकर 13,79,487.23 करोड़ रुपये रह गया। इन्फोसिस के बाजार मूल्यांकन में 41,782.4 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह 7,06,249.77 करोड़ रुपये पर आ गया। एचडीएफसी की बाजार हैसियत 22,643.11 करोड़ रुपये घटकर 4,90,430.74 करोड़ रुपये पर और आईसीआईसीआई बैंक की 21,095.77 करोड़ रुपये के नुकसान के साथ 4,79,985.13 करोड़ रुपये पर आ गई। इस दौरान बजाज फाइनेंस का बाजार पूंजीकरण 16,438.9 करोड़ रुपये के नुकसान से 4,54,026.68 करोड़ रुपये रह गया। एचडीएफसी बैंक का मूल्यांकन 10,410.41 करोड़ रुपये टूटकर 8,76,329.45 करोड़ रुपये पर आ गया। सप्ताह के दौरान हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण 9,222.14 करोड़ रुपये घटकर 6,34,977.04 करोड़ रुपये पर और कोटक महिंद्रा बैंक का 6,415.08 करोड़ रुपये के नुकसान से 3,95,563.67 करोड़ रुपये रह गया। 

कहां हुई कमाई
गिरावट के रुख के उलट रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 25,294.38 करोड़ रुपये के उछाल से 15,99,346.41 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। भारतीय स्टेट बैंक की बाजार हैसियत में 9,773.33 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई और यह 4,03,169.33 करोड़ रुपये रहा। शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंस, एसबीआई और कोटक महिंद्रा बैंक का स्थान रहा।

 यह भी पढ़ें: Petrol Diesel Price: पेट्रोल और डीजल में आज भी बढ़त, जानिये आपके शहर में कहां पहुंची कीमतें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा