1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. बीते हफ्ते बाजार में निवेशकों का तगड़ा नुकसान, इन 9 कंपनियों में डूबे 2.48 लाख करोड़ रुपये

बीते हफ्ते बाजार में निवेशकों का तगड़ा नुकसान, इन 9 कंपनियों में डूबे 2.48 लाख करोड़ रुपये

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Oct 31, 2021 11:21 am IST,  Updated : Oct 31, 2021 11:21 am IST

इस हफ्ते देश की टॉप 10 लिस्ट में RIL, टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी, एसबीआई, बजाज फाइनेंस तथा कोटक महिंद्रा बैंक रहीं।

बीते हफ्ते निवेशकों...- India TV Hindi
बीते हफ्ते निवेशकों को तगड़ा नुकसान Image Source : PTI
नई दिल्ली। सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से नौ के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 2,48,542.3 करोड़ रुपये की गिरावट आई। सबसे अधिक नुकसान रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी बैंक को हुआ। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,514.69 अंक या 2.49 प्रतिशत नीचे आया। शीर्ष 10 कंपनियों में सिर्फ आईसीआईसीआई बैंक के बाजार पूंजीकरण में ही बढ़ोतरी हुई। 
 
बीते कारोबारी सप्ताह में रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 56,741.2 करोड़ रुपये घटकर 16,09,686.75 करोड़ रुपये पर आ गया। एचडीएफसी बैंक के बाजार मूल्यांकन में 54,843.3 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह 8,76,528.42 करोड़ रुपये पर आ गया। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) की बाजार हैसियत 37,452.9 करोड़ रुपये घटकर 12,57,233.58 करोड़ रुपये रह गई। सप्ताह के दौरान इन्फोसिस का बाजार मूल्यांकन 27,678.78 करोड़ रुपये घटकर 7,01,731.59 करोड़ रुपये पर और कोटक महिंद्रा बैंक का 27,545.09 करोड़ रुपये के नुकसान के साथ 4,03,013 करोड़ रुपये पर आ गया। बजाज फाइनेंस के बाजार पूंजीकरण में 18,774.8 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह 4,46,801.66 करोड़ रुपये पर आ गया। 
 
वहीं हिंदुस्तान यूनिलीवर की बाजार हैसियत 14,356 करोड़ रुपये घटकर 5,62,480.40 करोड़ रुपये रह गई। एचडीएफसी का मूल्यांकन 10,659.37 करोड़ रुपये के नुकसान के साथ 5,14,217.69 करोड़ रुपये पर और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का 490.86 करोड़ रुपये की गिरावट के साथ 4,48,372.48 करोड़ रुपये रह गया। इस रुख के उलट आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण 30,010.44 करोड़ रुपये बढ़कर 5,56,507.71 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी, एसबीआई, बजाज फाइनेंस तथा कोटक महिंद्रा बैंक का स्थान रहा।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा