1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. इन कंपनियों में पैसा लगाकर लोग हुए मालामाल, सिर्फ एक हफ्ते में कुल 5 लाख करोड़ रुपये की कमाई

इन कंपनियों में पैसा लगाकर लोग हुए मालामाल, सिर्फ एक हफ्ते में कुल 5 लाख करोड़ रुपये की कमाई

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Feb 07, 2021 11:36 am IST,  Updated : Feb 07, 2021 11:36 am IST

बीते सप्ताह सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों का बाजार पूंजीकरण सामूहिक रूप से 5,13,532.5 करोड़ रुपये बढ़ गया। इस दौरान बैंकों के बाजार पूंजीकरण में सबसे अधिक बढ़त देखने को मिली। सेंसेक्स की कंपनियों में एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण सबसे अधिक 1,13,517 करोड़ रुपये बढ़ा है।

बीते हफ्ते निवेशकों...- India TV Hindi
बीते हफ्ते निवेशकों की जमकर हुई कमाई Image Source : PTI

नई दिल्ली। बीता हफ्ता शेयर बाजार के लिए कमाई का हफ्ता साबित हुआ है। इस दौरान देश की टॉप 5 कंपनियों का कुल मार्केट कैप 5 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा बढ़ गया है। सबसे ज्यादा कमाई बैंकिंग शेयरों में देखने को मिली है।     

कहां हुई सबसे ज्यादा कमाई

बीते सप्ताह सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों का बाजार पूंजीकरण सामूहिक रूप से 5,13,532.5 करोड़ रुपये बढ़ गया। इस दौरान बैंकों के बाजार पूंजीकरण में सबसे अधिक बढ़त देखने को मिली। सेंसेक्स की कंपनियों में एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण सबसे अधिक 1,13,516.92 करोड़ रुपये बढ़कर 8,79,735.51 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। भारतीय स्टेट बैंक का बाजार मूल्यांकन 99,063.86 करोड़ रुपये बढ़कर 3,50,781.86 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। शुक्रवार को एसबीआई के शेयर में जोरदार उछाल आया। बैंक की संपत्ति की गुणवत्ता से सुधार से एसबीआई का शेयर 11 प्रतिशत चढ़ गया। सप्ताह के दौरान एचडीएफसी की बाजार हैसियत 61,836.61 करोड़ रुपये बढ़कर 4,89,877.33 करोड़ रुपये पर और आईसीआईसीआई बैंक की 53,606.61 करोड़ रुपये की वृद्धि के साथ 4,24,379.96 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। कोटक महिंद्रा बैंक का बाजार पूंजीकरण भी 53,395.91 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 3,92,741.04 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

यहां भी हुई निवेशकों की कमाई

इसके साथ ही रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार मूल्यांकन 51,254.37 करोड़ रुपये बढ़कर 12,19,708.39 करोड़ रुपये रहा। बजाज फाइनेंस के बाजार पूंजीकरण में 48,375.71 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ और यह 3,33,758.06 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज की बाजार हैसियत 16,942.01 करोड़ रुपये बढ़कर 11,85,021.85 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। इन्फोसिस का बाजार मूल्यांकन 13,907.56 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 5,41,947.58 करोड़ रुपये और हिंदुस्तान यूनिलीवर लि.का 1,632.94 करोड़ रुपये बढ़कर 5,33,431.50 करोड़ रुपये रहा।

ये हैं देश की टॉप 10 कंपनियां

इस हफ्ते के प्रदर्शन के आधार पर रिलायंस इंडस्ट्रीज देश की सबसे बड़ी कंपनी रही। उसके बाद क्रमश: टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर लि., एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, भारतीय स्टेट बैंक और बजाज फाइनेंस का स्थान रहा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा