1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. सत्र के आखिरी में तेज हुई मुनाफावसूली से बाजार ने खोई बड़ी तेजी, सेंसेक्स 28 अंक की मामूली बढ़त के साथ बंद

सत्र के आखिरी में तेज हुई मुनाफावसूली से बाजार ने खोई बड़ी तेजी, सेंसेक्स 28 अंक की मामूली बढ़त के साथ बंद

 Written By: Ankit Tyagi
 Published : Feb 23, 2017 03:52 pm IST,  Updated : Feb 23, 2017 03:54 pm IST

गुरुवार को सत्र के अंत में हुई तेज मुनाफावसूली के चलते घरेलू शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 28 अंक बढ़कर 28893 पर निफ्टी 13 अंक बढ़कर बंद

सत्र के आखिरी में तेज हुई मुनाफावसूली से बाजार ने खोई बड़ी तेजी, सेंसेक्स 28 अंक की मामूली बढ़त के साथ बंद- India TV Hindi
सत्र के आखिरी में तेज हुई मुनाफावसूली से बाजार ने खोई बड़ी तेजी, सेंसेक्स 28 अंक की मामूली बढ़त के साथ बंद

नई दिल्ली। गुरुवार को सत्र के अंत में हुई तेज मुनाफावसूली के चलते घरेलू शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ बंद हुए। BSE का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 28 अंक बढ़कर 28893 पर और NSE का 50 शेयरों  वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 13 अंक की तेजी के साथ 8939 पर बंद हुआ है। आज के कारोबार में पांच सबसे ज्यादा बढ़ने वाले शेयरों की लिस्ट में जेपी एसोसिएट्स, आइडिया सैल्यूलर, एडलवाइस, जेएसपीएल और एमटेक ऑटो शामिल है। इन सभी शेयरों में 5-7 फीसदी की जोरदार तेजी देखने को मिली है।

यह भी पढ़े: Jio के फैसले से इन लोगों ने सिर्फ छह घंटे में कमाए 40 हजार करोड़ से ज्यादा, जानिए क्या है पूरा मामला

अब आगे क्या 

एल्टामाउंट कैपिटल के मार्केट एक्सपर्ट प्रकाश दीवान कहते है कि बाजार में गुरुवार को बड़े उतार-चढ़ाव कारण फरवरी फ्यूचर्स एक्सपायरी के वजह से देखने को मिले। फिलहाल बाजार में जारी तेजी थमने की उम्मीद नजर नहीं आ रही है। ऐसे में निफ्टी फिर से नए उच्चतम स्तर 9100 को छू सकता है।  निवेशक रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में किसी भी गिरावट पर खरीदारी कर सकते हैं। 

यह भी पढ़े: Reliance Jio के ग्राहकों को बड़ा झटका, FREE सर्विस के लिए 1 अप्रैल से चुकाने होंगे 303 रुपए प्रति महीना

क्या करें निवेशक

  • मायस्टॉकरिसर्च के हेड लोकेश उप्पल कहते है कि टेक्निकल चार्ट पर जेके सीमेंट आकर्षक नजर आ रहा है। लिहाजा 1 साल की अवधि में शेयरर 990 रुपए का स्तर छू सकता है। लोकेश उप्पल के मुताबिक 1 साल की अवधि में हेल्थकेयर ग्लोबल का शेयर 300 रुपए तक जा सकता है।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा