1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. शेयर बाजार मे मुनाफावसूली, लेकिन फार्मा शेयरों में हो रही खरीदारी

शेयर बाजार मे मुनाफावसूली, लेकिन फार्मा शेयरों में हो रही खरीदारी

 Written By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Jul 07, 2017 10:10 am IST,  Updated : Jul 07, 2017 10:10 am IST

शेयर बाजार में ज्यादातर शेयरों में नरमी है लेकिन फार्मा सेक्टर के शेयरों में खरीदारी देखने को मिल रही है

शेयर बाजार मे मुनाफावसूली, लेकिन फार्मा शेयरों में हो रही खरीदारी- India TV Hindi
शेयर बाजार मे मुनाफावसूली, लेकिन फार्मा शेयरों में हो रही खरीदारी

सुबह के सत्र में सेंसेक्स करीब 57 अंकों की गिरावट के साथ 31,311 के करीब कारोबार करता हुए देखा गया जबकि निफ्टी करीब 18 अंक घटकर 9,656 के स्तर पर देखा गया। बाजार में आज बैंकिंग सेक्टर के शेयरों में ज्यादा गिरावट देखने को मिल रही है, HDFC, ICICIBANK, AXISBANK के अलावा ITC, TATAMOTORS, ASIANPAINTS के शेयरों में ज्यादा गिरावट देखने को मिल रही है।

हालांकि इस गिरावट में कुछ शेयर ऐसे भी हैं जिनमें खरीदारी हो रही है। फार्मा सेक्टर के ज्यादातर शेयर बढ़ोतरी के साथ करोबार कर रहे हैं। सबसे ज्यादा LUPIN, DRREDDY, CIPLA और SUNPHARMA के शेयरों में तेजी देखी जा रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा