1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. रिलायंस इंडस्ट्री के शेयर में 2% से ज्यादा की गिरावट, 6 लाख करोड़ के नीचे आया मार्केट कैप

रिलायंस इंडस्ट्री के शेयर में 2% से ज्यादा की गिरावट, 6 लाख करोड़ के नीचे आया मार्केट कैप

 Reported By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Mar 05, 2018 12:52 pm IST,  Updated : Mar 05, 2018 12:52 pm IST

पिछले हफ्ते रिलायंस इंडस्ट्री का मार्केट कैप 6 लाख करोड़ रुपए था लेकिन आज वह 5.88 लाख करोड़ रुपए से भी नीचे आ गया है। शेयर में गिरावट से करीब 12000 करोड़ रुपए की कमी आई है

Reliance Industry- India TV Hindi
Reliance Industry Market Cap fall below 6 lakh crore

नई दिल्ली। देश के सबसे धनी व्यक्ति मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी के साथ हीरा कारोबारी रसेल मेहता की सबसे छोटी बेटी श्लोका मेहता के रिस्तों की खबरों के बीच रिलायंस इंडस्ट्री के शेयरों में आज गिरावट देखी जा रही है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में रिलायंस इंडस्ट्री का शेयर 2 प्रतिशत से ज्यादा घट गया है, दोपहर 12.30 बजे तक के कारोबार में शेयर ने 925.25 रुपए का निचला स्तर छुआ है।

रिलायंस इंडस्ट्री का मार्केट कैप घटा

शेयर में गिरावट की वजह से रिलायंस इंडस्ट्री की मार्केट कैप घटकर 5.88 लाख करोड़ रुपए रह गई है। शुक्रवार क रिलायंस इंडस्ट्री का मार्केट कैपिटल 6 लाख करोड़ रुपए के ऊपर था।

शेयर बाजार में ज्यादातर कंपनियों में गिरावट

बाजार के जानकारों के मुताबिक रिलायंस इंडस्ट्री के शेयर में आई गिरावट की वजह आकाश और श्लोका की शादी की खबर नहीं है बल्कि पूरे बाजार में बिकवाली देखी जा रही है जिस वजह से रिलायंस इंड्स्ट्री का शेयर भी टूटा हुआ है। शेयर बाजार में आज अधिकतर कंपनियों में गिरावट देखी जा रही है, सेंसेक्स की 30 में से 27 कंपनियों के शेयर टूटे हुए है जबकि निफ्टी की 50 में से 45 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।

सेंसेक्स और निफ्टी फिसले

फिलहाल सेंसेक्स 333.61 प्वाइंट की भारी गिरावट के साथ 33713.33 पर कारोबार कर रहा है और निफ्टी 114.10 प्वाइंट घटकर 10344.25 पर कारोबार कर रहा है। बाजार में आज सबसे ज्यादा गिरावट मेटल, ऑटो, फार्मा, एफएमसीजी और रियलिटी इंडेक्स में देखने को मिल रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा