1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. एक अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया गुरुवार को 5 पैसा मजबूत होकर 64.05 पर खुला

एक अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया गुरुवार को 5 पैसा मजबूत होकर 64.05 पर खुला

 Written By: Ankit Tyagi
 Published : Apr 27, 2017 09:04 am IST,  Updated : Apr 27, 2017 09:07 am IST

गुरुवार के कारोबारी सत्र मेंं भी रुपए की शुरुआत मजबूती के साथ हुई है। एक अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 5 पैसा मजबूत होकर 64.05 पर खुला है।

एक अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया गुरुवार को 5 पैसा मजबूत होकर 64.05 पर खुला- India TV Hindi
एक अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया गुरुवार को 5 पैसा मजबूत होकर 64.05 पर खुला

नई दिल्ली। रुपए में तेजी का सिलसिला जारी है। गुरुवार के कारोबारी सत्र मेंं भी रुपए की शुरुआत मजबूती के साथ हुई है। एक अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 5 पैसा मजबूत होकर 64.05 पर खुला है। जबकि, बुधवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 14 पैसे की मजबूती के साथ 64.12 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, मंगलवार को भी रुपये में अच्छी मजबूती देखने को मिली थी और डॉलर के मुकाबले रुपया 18 पैसे की मजबूती के साथ 64.26 के स्तर पर बंद हुआ था

21 महीने की ऊंचाई पर रुपया

फॉरेक्स एक्सपर्ट्स के मुताबिक एक्सपोटर्स और बैंकों की भारी डॉलर बिकवाली से रुपए में मजबूती आई है। वहीं, शेयर बाजारों में आई तेजी से रुपए को दोहरा सपोर्ट मिला है। इस साल जनवरी से अबतक रुपये में 5.5 फीसदी से ज्यादा की मजबूती आ चुकी है जबकि डॉलर इंडेक्स इस साल का निचला स्तर छू चुका है। यह भी पढ़े: ये हैं शेयर बाजार के बाहुबली स्टॉक, छोटी अवधि में बंपर रिटर्न की उम्मीद

रुपए की मजबूती से निर्यात पर पड़ा बुरा असर

फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्‍सपोर्ट ऑर्गेनाइजेशंस (FIEO) ने कहा कि पिछले दो माह से डॉलर के मुकाबले रुपए में लगातार मजबूती के चलते देश के निर्यात पर बुरा असर पड़ा है। ऐसे में उन्होंने सरकार से इस मामले में तुरंत मदद की मांग की है।  यह भी पढ़े: म्युचूअल फंड्स के इन फेवरेट शेयरों ने दिया 900% तक का रिटर्न, आपके पास भी है मौका

निर्यातकों के संगठन FIEO ने सरकार से मांगी मदद

भारतीय निर्यातक संगठनों के महासंघ (FIEO) के अध्यक्ष गणेश कुमार गुप्ता ने कहा कि उनका संगठन निर्यात क्षेत्र की चिंताओं को जल्द ही वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के समक्ष उठाएगा और अल्पकालिक एवं मध्यकालिक दोनों तरह के समर्थन के लिए आग्रह करेगा। FIEO के गुप्ता का कहना है कि विनिर्माताओं को कुछ ब्याज सहायता के रूप में प्रोत्साहन दिए जा रहे हैं इन्हें व्यावसायियों और निर्यात के अन्य क्षेत्रों को भी दिया जाना चाहिए। यह भी पढ़े: #Bahubali Return: ये हैं शेयर बाजार के बाहुबली, जो इस स्ट्रैटेजी से बनाते है करोड़ों रुपए

बीते सत्र में कुछ ऐसा रहा कारोबार

बुधवार को अन्तरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया 64.23 पर मजबूत खुला। मंगलवार को यह 64.26 पर बंद हुआ था। सुबह दर 63.93 तक पहुंचने के बाद अंत में यह 14 पैसे अथवा 0.23 प्रतिशत की पर्याप्त तेजी दर्शाता 64.12 रुपए प्रति डॉलर पर बंद हुआ। तीन दिनों की तेजी के दौरान रुपए में 50 पैसे की तेजी आई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा