1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. 30 महीने के ऊपरी स्तर से फिसला रुपया, 8 पैसे की कमजोरी

30 महीने के ऊपरी स्तर से फिसला रुपया, 8 पैसे की कमजोरी

 Reported By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Jan 03, 2018 11:30 am IST,  Updated : Jan 03, 2018 01:43 pm IST

मंगलवार क डॉलर का भाव घटकर 63.48 रुपए पर पहुंच गया था जो जुलाई 2015 के बाद सबसे कम भाव है

Rupee- India TV Hindi
Rupee fall from 30 month high

नई दिल्ली। नए साल के मौके पर भारतीय करेंसी रुपए में जबरदस्त उछाल देखा जा रहा था उसमें कुछ ठहराव आया है और बुधवार को रुपया ढाई साल के ऊपरी स्तर से लुढ़का है, बुधवार को शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 8 पैसे की कमजोरी के साथ खुला, शुरुआती करोबार में डॉलर का भाव 63.56 रुपए दर्ज किया गया। मंगलवार क डॉलर का भाव घटकर 63.48 रुपए पर पहुंच गया था जो जुलाई 2015 के बाद सबसे कम भाव है।

हालांकि जानकार मान रहे हैं कि डॉलर के मुकाबले रुपए में बुधवार को आई कमजोरी के ज्यादा टिकने की संभावना कम है, रुपए में फिर से बढ़त देखने को मिल सकती है, जानकार लंबी अवधि में डॉलर का स्तर 63.20-63.60 रुपए के बीच रहने का अनुमान लगा रहे हैं।

रुपए में अगर मजबूती आती है तो इससे निर्यात आधारित करोबार प्रभावित होगा, लेकिन साथ में आयातित वस्तुओं और सेवाओं की कीमत भी घटेगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा