1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. डॉलर के सामने और भी ‘हल्का’ हुआ रुपया, छुआ रिकॉर्ड निचला स्तर

डॉलर के सामने और भी ‘हल्का’ हुआ रुपया, छुआ रिकॉर्ड निचला स्तर

 Reported By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Sep 03, 2018 05:08 pm IST,  Updated : Sep 03, 2018 05:08 pm IST

सोमवार को डॉलर का भाव बढ़कर 71.22 रुपए तक चला गया जो अबतक का सबसे महंगा भाव और रुपए का डॉलर के सामने सबसे निचला स्तर है

Rupee falls to new low against US Dollar on Monday- India TV Hindi
Rupee falls to new low against US Dollar on Monday

नई दिल्ली। अमेरिकी करेंसी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये में लगातार गिरावट का सिलसिला बना हुआ है। सोमवार को एक बार फिर से रुपए ने रिकॉर्ड निचला स्तर छुआ है। सोमवार को डॉलर का भाव बढ़कर 71.22 रुपए तक चला गया जो अबतक का सबसे महंगा भाव और रुपए का डॉलर के सामने सबसे निचला स्तर है। शेयर बाजार में आई गिरावट की वजह से आज डॉलर के मुकाबले रुपए में कमजोरी आई है।

आज सोमवार को शुरुआती कारोबार में रुपए ने डॉलर के मुकाबले मजबूती के साथ शुरुआत की थी, लेकिन जैसे-जैसे कारोबार आगे बढ़ा रुपए में बिकवाली बढ़ने लगी और बाजार बंद होने के समय रुपए ने न सिर्फ शुरुआती बढ़त गंवाई बल्कि पिछले सत्र के मुकाबले 22 पैसे की गिरावट के साथ 71.21 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

आज शेयर बाजार में गिरावट की वजह से रुपए पर दबाव देखा गया है, बाजार में विदेशी निवेशकों ने  बिकवाली की और अपना मुनाफा निकाला, विदेशी निवेशकों की बिकवाली ने रुपये पर दबाव बढ़ाया है। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में फिर से बढ़ोतरी देखी जा रही है, कच्चे तेल का भाव बढ़ने की वजह से भी रुपए पर भी दबाव बना हुआ है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा