1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. गुजरात हिमाचल में कांटे की टक्कर से रुपए में आई गिरावट, 11 पैसे घटकर खुला

गुजरात हिमाचल में कांटे की टक्कर से रुपए में आई गिरावट, 11 पैसे घटकर खुला

 Reported By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Dec 18, 2017 09:09 am IST,  Updated : Dec 18, 2017 09:24 am IST

शुरुआती कारोबार में रुपया 11 पैसे की कमजोरी के साथ खुला है। शुरुआती कारोबार में डॉलर का भाव घटकर 64.15 रुपए देखा गया

Rupee opens down- India TV Hindi
Rupee opens down on tough fight among BJP and Congress in gujarat and himachal Image Source : PTI

नई दिल्ली। गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव नतीजों से पहले भारतीय करेंसी रुपए में गिरावट के साथ शुरुआत की है, शुरुआती कारोबार में रुपया 11 पैसे की कमजोरी के साथ खुला है। शुरुआती कारोबार में डॉलर का भाव घटकर 64.15 रुपए देखा गया, शुक्रवार को डॉलर का भाव 64.04 रुपए पर बंद हुआ था।

गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर से रुपये की कमजोर शुरुआत हुई है। चुनाव रुझानों से पहले जो एक्जिट पोल आए थे उनमें भारतीय जनता पार्टी की पूर्ण बहुमत दिखाया गया था। लेकिन शुरुआत में जो चुनाव रुझान आए हैं उनको देखकर लग रहा है कि दोनो पार्टियों बीच दोनो राज्यों में कांटे की टक्कर है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा