1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. एक अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया शुक्रवार को 8 पैसा कमजोर होकर 64.64 पर खुला

एक अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया शुक्रवार को 8 पैसा कमजोर होकर 64.64 पर खुला

 Written By: Ankit Tyagi
 Published : Apr 21, 2017 09:02 am IST,  Updated : Apr 21, 2017 10:21 am IST

हफ्ते के आखिरी कारोबारी सत्र मेंं रुपए की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई है। एक अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 8 पैसा कमजोर होकर 64.64 पर खुला है।

एक अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया शुक्रवार को 8 पैसा कमजोर होकर 64.64 पर खुला- India TV Hindi
एक अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया शुक्रवार को 8 पैसा कमजोर होकर 64.64 पर खुला

नई दिल्ली। हफ्ते के आखिरी कारोबारी सत्र मेंं रुपए की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई है। एक अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 8 पैसा कमजोर होकर 64.64 पर खुला है। जबकि, गुरुवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 2 पैसे की मामूली बढ़त के साथ 64.56 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, बुधवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 6 पैसे की मजबूती के साथ 64.58 के स्तर पर बंद हुआ था।

जियोपॉलिटिकल टेंशन कम होने से रुपए को मिला सहारा

फॉरेक्स एक्सपर्ट्स के मुताबिक विदेशों में डॉलर में कमजोरी के साथ बेहतर इक्विटी बाजार के कारण रुपए को कुछ तात्कालिक राहत मिली जबकि जियोपॉलिटिकल टेंशन ने विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार को प्रभावित किए रखा था। निरंतर पूंजी की निकासी के कारण भी कारोबार प्रभावित रहा। यह भी पढ़े: म्युचूअल फंड्स के इन फेवरेट शेयरों ने दिया 900% तक का रिटर्न, आपके पास भी है मौका

रुपए में और मजबूती की उम्मीद 

आईएफए ग्लोबल के सीईओ अभिषेक गोयनका ने अनुमान दिया है कि रुपए में डॉलर के मुकाबले आगे मजबूती देखने को मिल सकती है। अगले एक, डेढ़ महीने में रुपए 63.60 से 65.40 की रेंज में कारोबार करेगा। यह भी पढ़े: CM योगी के इस फैसले से निवेशक हुए मालामाल, 30 दिन में मिला 56 फीसदी का बड़ा रिटर्न

अप्रैल-जून क्वार्टर में अक्सर रुपए में आती है गिरावट

बीते सत्र में कुछ ऐसा रहा कारोबार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा