1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Aramco IPO: अरामको ने रचा इतिहास, दो हजार अरब डॉलर के बाजार पूंजीकरण वाली बनी दुनिया की पहली कंपनी

Aramco IPO: अरामको ने रचा इतिहास, दो हजार अरब डॉलर के बाजार पूंजीकरण वाली बनी दुनिया की पहली कंपनी

 Written By: India TV Business Desk
 Published : Dec 12, 2019 04:35 pm IST,  Updated : Dec 12, 2019 04:35 pm IST

सऊदी अरब की तेल कंपनी अरामको ने रिकार्ड आईपीओ के बाद शेयर बाजार में कारोबार के दूसरे ही दिन गुरुवार को दो हजार अरब डॉलर के बाजार पूंजीकरण वाली दुनिया की पहली सूचीबद्ध कंपनी बनाने का कीर्तिमान बनाया है।

Saudi Aramco । File Photo- India TV Hindi
Saudi Aramco । File Photo

रियाद। सऊदी अरब की तेल कंपनी अरामको ने रिकार्ड आईपीओ के बाद शेयर बाजार में कारोबार के दूसरे ही दिन गुरुवार को दो हजार अरब डॉलर के बाजार पूंजीकरण वाली दुनिया की पहली सूचीबद्ध कंपनी बनाने का कीर्तिमान बनाया है। अरामको को पहले ही दुनिया की सबसे बड़ी सूचीबद्ध कंपनी होने का श्रेय हासिल है। दूसरे स्थान पर अमेरिका की कंपनी एप्पल है जिसका बाजार पूंजीकरण 1,190 अरब डॉलर है।

गुरुवार को रियाद के तदावुल शेयर बाजार में कारोबार की समाप्ति से तीन घंटे पहले कंपनी का शेयर 38.60 रियाल यानी 10.29 डॉलर पर चल रहा था। अरामको ने आईपीओ की दर 32 रियाल यानी 8.53 डॉलर प्रति शेयर तय की थी और प्राथमिक बाजार में शेयर बेच कर 25.6 अरब डॉलर जुटाए। इस आईपीओ ने 2014 में अलीबाबा द्वारा 25 अरब डॉलर जुटाने के आईपीओ के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है।

सऊदी अरब के युवराज मोहम्मद बिन सलमान की महत्वाकांक्षी योजना अर्थव्यवस्था को कच्चा तेल पर निर्भरता से उबारना है। इसके तहत अरामको की 1.5 प्रतिशत हिस्सेदारी यानी तीन अरब शेयरों को बेचने की पेशकश की गयी थी। बुधवार को शेयर बाजार में पहले दिन के कारोबार में कंपनी का शेयर 10 प्रतिशत उछलकर 35.2 रियाल यानी 9.39 डॉलर पर बंद हुआ था। कंपनी के शेयर में उतार-चढ़ाव के लिए 10 प्रतिशत की अधिकतम सीमा लगायी गयी है। व्यक्तिगत निवेशक के रूप में अरामको के शेयर सिर्फ सऊदी अरब के निवेशक ही खरीद सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा