1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. नई ऊंचाई पर बंद हुए सेंसेक्स और निफ्टी, सभी की नजरें रिजर्व बैंक की द्विमासिक समीक्षा पर

नई ऊंचाई पर बंद हुए सेंसेक्स और निफ्टी, सभी की नजरें रिजर्व बैंक की द्विमासिक समीक्षा पर

 Written By: Manish Mishra
 Published : Aug 01, 2017 04:40 pm IST,  Updated : Aug 01, 2017 04:40 pm IST

BSE का सेंसेक्स मंगलवार को 60.23 अंक मजबूत होकर 32,575 तथा NSE का निफ्टी 37.55 अंक की तेजी के साथ 10,115 अंक की नई रिकार्ड ऊंचाई पर बंद हुआ।

नई ऊंचाई पर बंद हुए सेंसेक्स और निफ्टी, सभी की नजरें रिजर्व बैंक की द्विमासिक समीक्षा पर- India TV Hindi
नई ऊंचाई पर बंद हुए सेंसेक्स और निफ्टी, सभी की नजरें रिजर्व बैंक की द्विमासिक समीक्षा पर

नई दिल्‍ली। बांबे स्‍टॉक एक्‍सचेंज (BSE) का सेंसेक्स मंगलवार को 60.23 अंक मजबूत होकर 32,575 तथा NSE का निफ्टी 37.55 अंक की तेजी के साथ 10,115 अंक की नई रिकार्ड ऊंचाई पर बंद हुआ। वाहन कंपनियों की मासिक बिक्री के आंकड़े में सुधार तथा वैश्विक बाजारों में मजबूती के रुझान से शेयर बाजारों में तेजी को गति मिली। 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 60.23 अंक या 0.19 प्रतिशत की बढ़त के साथ 32,575.17 अंक की नई ऊंचाई पर बंद हुआ। सेंसेक्स कल 32,514.94 अंक के रिकार्ड स्तर पर बंद हुआ था। BSE सेंसेक्स कल 205.06 अंक मजबूत हुआ था।

यह भी पढ़ें : अब पेट्रोल पंप पर भी मिलेंगी बैंकिंग सेवाएं, एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने मिलाया हिंदुस्‍तान पेट्रोलियम से हाथ

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 37.55 अंक या 0.37 प्रतिशत की बढ़त के साथ 10,114.65 अंक की नई ऊंचाई पर बंद हुआ। यह कल 10,077.10 अंक के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ था। इस बीच, मौद्रिक नीति समिति की आज बैठक शुरू हुई। केंद्रीय बैंक कल द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा पेश करेगा जिस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

यह भी पढ़ें : GST लागू होने के बाद जुलाई में घट गया मैन्‍युफैक्‍चरिंग PMI, इस साल पहली बार आई इसमें गिरावट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा