Sunday, February 01, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. कमजोर तिमाही नतीजों से शेयर बाजार टूटे, सेंसेक्‍स 170 अंक फि‍सलकर 36025 पर हुआ बंद

कमजोर तिमाही नतीजों से शेयर बाजार टूटे, सेंसेक्‍स 170 अंक फि‍सलकर 36025 पर हुआ बंद

प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 169.56 अंकों की गिरावट के साथ 36,025.54 पर और निफ्टी 69.25 अंकों की गिरावट के साथ 10,780.55 पर बंद हुआ।

Edited by: India TV Paisa Desk
Published : Jan 25, 2019 05:26 pm IST, Updated : Jan 25, 2019 05:26 pm IST
sensex- India TV Paisa
Photo:SENSEX

sensex

मुंबई। देश के शेयर बाजारों में शुक्रवार को गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 169.56 अंकों की गिरावट के साथ 36,025.54 पर और निफ्टी 69.25 अंकों की गिरावट के साथ 10,780.55 पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 50.67 अंकों की तेजी के साथ 36,245.77 पर खुला और 169.56 अंकों या 0.47 प्रतिशत गिरावट के साथ 36,025.54 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 36,474.48 के ऊपरी और 35,953.15 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 178.21 अंकों की गिरावट के साथ 14,681.82 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 225.19 अंकों की गिरावट के साथ 14,000.20 पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 9.95 अंकों की तेजी के साथ 10,859.75 पर खुला और 69.25 अंकों या 0.64 प्रतिशत गिरावट के साथ 10,780.55 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 10,931.70 के ऊपरी और 10,756.45 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के 19 में से 5 सेक्टरों में तेजी रही, जिसमें दूरसंचार (1.74 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (0.20 फीसदी), तेल और गैस (0.18 फीसदी), ऊर्जा (0.07 फीसदी) और उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं (0.07 फीसदी) शामिल रहे। बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में शामिल हैं-रियल्टी (4.09 फीसदी), वाहन (3.14 फीसदी), उपभोक्ता गैर-अनिवार्य वस्तु एवं सेवाएं (3.14 फीसदी), आधारभूत सामग्री (2.07 फीसदी) और औद्योगिक (1.23 फीसदी)।

ब्रोकरों ने कहा कि देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी का मुनाफा तीसरी तिमाही में 17.21 प्रतिशत गिरने से शेयर बाजार पर असर पड़ा। मारुति सुजुकी के शेयर सर्वाधिक 7.40 प्रतिशत की गिरावट में रहे। नुकसान उठाने वाली अन्य बड़ी कंपनियों में हीरो मोटो कॉर्प, आईसीआईसीआई बैंक, एशियन पेंट्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, एनटीपीसी और भारतीय स्टेट बैंक के शेयर 4.23 प्रतिशत गिर गए।  

इनके अलावा येस बैंक, एचसीएल टेक, भारती एयरटेल और टीसीएस के शेयर 2.71 प्रतिशत तक की तेजी में रहे। वैश्विक बाजारों से सकारात्मक संकेत मिले। एशियाई बाजारों में तेजी रही। एशियाई बाजारों में हांगकांग का हैंगसेंग 1.65 प्रतिशत, दक्षिण कोरिया का कोस्पी 1.52 प्रतिशत, जापान का निक्की 0.97 प्रतिशत और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.39 प्रतिशत की तेजी में रहा। सिंगापुर स्ट्रेट्स टाइम्स 0.56 प्रतिशत और ताईवान का शेयर बाजार 0.94 प्रतिशत बढ़त में रहा। 

Latest Business News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

Advertisement
Advertisement
Advertisement