1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. सेंसेक्स में 50 अंकों की तेजी, निफ्टी 8400 के ऊपर बंद

सेंसेक्स में 50 अंकों की तेजी, निफ्टी 8400 के ऊपर बंद

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : Jan 16, 2017 05:23 pm IST,  Updated : Jan 16, 2017 05:23 pm IST

प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 50.11 अंकों की तेजी के साथ 27,288.17 पर और निफ्टी 12.45 अंकों की तेजी के साथ 8,412.80 पर बंद हुआ। निफ्टी में 12.45 अंकों की तेजी।

सेंसेक्स में 50 अंकों की तेजी, निफ्टी 8400 के ऊपर बंद- India TV Hindi
सेंसेक्स में 50 अंकों की तेजी, निफ्टी 8400 के ऊपर बंद

मुंबई। देश के शेयर बाजारों में सोमवार को तेजी देखी गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 50.11 अंकों की तेजी के साथ 27,288.17 पर और निफ्टी 12.45 अंकों की तेजी के साथ 8,412.80 पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 0.29 अंकों की मजबूती के साथ 27238.35 पर खुला और 50.11 अंकों या 0.18 फीसदी की तेजी के साथ 27288.17 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 27335.08 के ऊपरी और 27172.68 के निचले स्तर को छुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 9.4 अंकों की कमजोरी के साथ 8390.95 पर खुला और 12.45 अंकों या 0.15 फीसदी की तेजी के साथ 8,412.80 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8426.70 के ऊपरी और 8374.40 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी देखी गई। मिडकैप 33.97 अंकों की तेजी के साथ 12673.00 पर और स्मॉलकैप 72.24 अंकों की तेजी के साथ 12762.09 पर बंद हुआ।

बीएसई के 19 में से 12 सेक्टरों में तेजी रही। रियल्टी (1.61 फीसदी), वित्त (1.03 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊं वस्तुएं (0.99 फीसदी), बैंकिंग (0.98 फीसदी) और धातु (0.97 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे -सूचना प्रौद्योगिकी (1.02 फीसदी), प्रौद्योगिकी (0.81 फीसदी), बिजली (0.50 फीसदी), तेल एवं गैस (0.37 फीसदी) और स्वास्थ्य सेवाएं (0.08 फीसदी)।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा