1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. ओमक्रोन के डर के बीच संभला शेयर बाजार, शुरुआती कारोबार में 500 अंक चढ़ा सेंसेक्स, निफ्टी में भी तेजी

ओमक्रोन के डर के बीच संभला शेयर बाजार, शुरुआती कारोबार में 500 अंक चढ़ा सेंसेक्स, निफ्टी में भी तेजी

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Nov 30, 2021 10:47 am IST,  Updated : Nov 30, 2021 10:47 am IST

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 504.75 अंक या 0.88 प्रतिशत के उछाल से 57,765.33 अंक पर पहुंच गया।

ओमक्रोन के डर के बीच...- India TV Hindi
ओमक्रोन के डर के बीच संभला शेयर बाजार, शुरुआती कारोबार में 500 अंक चढ़ा सेंसेक्स, निफ्टी में भी तेजी  Image Source : PTI

Highlights

  • सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 504.75 अंक के उछाल से 57,765.33 अंक पर पहुंच गया
  • निफ्टी 149.65 अंक की बढ़त के साथ 17,203.60 अंक पर कारोबार कर रहा था
  • पिछले सत्र में सेंसेक्स 153.43 अंक की बढ़त के साथ 57,260.58 अंक पर बंद हुआ

कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन के चलते दुनिया भर के शेयर बाजार पिछले हफ्ते से टूट रहे हैं। लेकिन कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन बाजार में तेजी दिखाई दे रही है। मंगलवार को टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), इन्फोसिस और बजाज फाइनेंस के शेयरों में बढ़त से शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 500 से अधिक अंक चढ़ गया। 

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 504.75 अंक या 0.88 प्रतिशत के उछाल से 57,765.33 अंक पर पहुंच गया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 149.65 अंक या 0.88 प्रतिशत की बढ़त के साथ 17,203.60 अंक पर कारोबार कर रहा था। सेंसेक्स की कंपनियों में पावरग्रिड का शेयर सबसे अधिक पांच प्रतिशत चढ़ गया। 

एक्सिस बैंक, टेक महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, एसबीआई, टीसीएस तथा इन्फोसिस के शेयर भी लाभ में थे। वहीं दूसरी ओर डॉ.रेड्डीज का शेयर नुकसान में था। पिछले कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 153.43 अंक या 0.27 प्रतिशत की बढ़त के साथ 57,260.58 अंक पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 27.50 अंक या 0.16 प्रतिशत के लाभ से 17,053.95 अंक रहा था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा