1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. शेयर बाजार 52 हफ्ते की ऊंचाई पर, सेंसेक्स 29 हजार के पार

शेयर बाजार 52 हफ्ते की ऊंचाई पर, सेंसेक्स 29 हजार के पार

 Written By: Ankit Tyagi
 Published : Sep 07, 2016 09:43 am IST,  Updated : Sep 07, 2016 09:43 am IST

बीएसई का बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स 60 अंक बढ़कर 29,040 और एनएसई निफ्टी 10 अंक बढ़कर 8950 पर कारोबार कर रहा है।

शेयर बाजार 52 हफ्ते की ऊंचाई पर, सेंसेक्स 29 हजार के पार- India TV Hindi
शेयर बाजार 52 हफ्ते की ऊंचाई पर, सेंसेक्स 29 हजार के पार

नई दिल्ली। अमेरिकी और एशियाई बाजारों से मिले मजबूत संकेतों के दम पर भारतीय शेयर बाजारों की शुरूआत तेजी के साथ हुई है। बीएसई का बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स 60 अंक बढ़कर 29,040 और एनएसई निफ्टी 10 अंक बढ़कर 8950 पर कारोबार कर रहा है।

क्यों है बाजारों में तेजी

अमेरिका में मंगलवार आए आईएसएम मैन्युफैक्चरिंग पीएमआई 2010 के बाद सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई है। जिससे अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। डेटा कमजोर आने से फेडरल रिजर्व के ब्याज दरें बढ़ाने की उम्मीद और कम हो गई है।

कहां जाएगा आज बाजार

प्रकाशगाबा डॉटकॉम के प्रकाश गाबा के मुताबिक जब तक निफ्टी 8800 का स्तर नहीं तोड़ता तब तक और तेजी की उम्मीद है। निफ्टी 9000-9025 तक जाने की पूरी कोशिश कर सकता है। निफ्टी में 8800 के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी की जा सकती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा