1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. सेंसेक्स 258 अंक चढ़कर 31,646 पर हुआ बंद, निफ्टी एक बार फि‍र पहुंचा 9,900 के नजदीक

सेंसेक्स 258 अंक चढ़कर 31,646 पर हुआ बंद, निफ्टी एक बार फि‍र पहुंचा 9,900 के नजदीक

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Aug 30, 2017 05:53 pm IST,  Updated : Aug 30, 2017 05:53 pm IST

देश का प्रमुख शेयर सूचकांक बीएसई सेंसेक्स आज 258 चढ़कर बंद हुआ और एनएसई निफ्टी भी फिर 9,900 के नजदीक पहुंच गया।

सेंसेक्स 258 अंक चढ़कर 31,646 पर हुआ बंद, निफ्टी एक बार फि‍र पहुंचा 9,900 के नजदीक- India TV Hindi
सेंसेक्स 258 अंक चढ़कर 31,646 पर हुआ बंद, निफ्टी एक बार फि‍र पहुंचा 9,900 के नजदीक

मुंबई। देश का प्रमुख शेयर सूचकांक बीएसई सेंसक्स आज 258 चढ़कर बंद हुआ और एनएसई निफ्टी भी फिर 9,900 के नजदीक पहुंच गया। बाजार के जानकारों के अनुसार उत्‍तर कोरिया के रवैए से उत्पन्न भू-राजनैतिक तनाव कम होने से वैश्विक बाजार में सुधार और धातु तथा वित्‍तीय कंपनियों के शेयरों के प्रति आकर्षण से स्थानीय बाजारों में मजबूती आई।

तीस कंपनियों के शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 258.07 अंक यानी 0.82 प्रतिशत चढ़कर 31,646.46 अंक पर बंद हुआ। इसके चलते रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईटीसी, एचडीएफसी, एलएंडटी और एचडीएफसी बैंक के शेयर लाभ में रहे। इसी प्रकार 50 कंपनियों के शेयरों पर आधारित निफ्टी दिन में कारोबार के दौरान 9,900 अंक तक पहुंच गया। शाम में अंत समय में कारोबार के दौरान यह 88.35 अंक यानी 0.90 प्रतिशत सुधरकर 9,884.40 अंक पर बंद हुआ।

जापान की दिशा में उत्‍तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की संतुलित प्रतिक्रिया व्यक्त करने से भू-राजनैतिक तनाव कम हुआ और इससे वैश्विक बाजार में तेजी का रुख देखा गया। इससे घरेलू बाजार में भी बढ़त देखी गई। इसके अलावा कल अगस्त डेरीवेटिवों की मियाद खत्म होने से पहले सटोरियों ने अपनी स्थिति को मजबूत किया जिसका लाभ बाजार को मिला।

साथ ही कल वित्‍त मंत्री अरुण जेटली के जुलाई में 64.42 प्रतिशत करदाताओं से कुल 92,283 करोड़ रुपए का जीएसटी से राजस्व एकत्रित होने की घोषणा करने का भी बाजार की धारणा पर असर पड़ा। इससे पिछले सत्र के कारोबार में सेंसेक्स में 362.43 अंक की गिरावट आई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा