1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. बैंकिंग शेयरों की जोरदार खरीदारी से Nifty और Sensex ने बनाया नया रिकॉर्ड, सेंसेक्‍स अब तक के उच्‍च स्‍तर 37882.34 पर पहुंचा

बैंकिंग शेयरों की जोरदार खरीदारी से Nifty और Sensex ने बनाया नया रिकॉर्ड, सेंसेक्‍स अब तक के उच्‍च स्‍तर 37882.34 पर पहुंचा

 Reported By: Manish Mishra
 Published : Aug 08, 2018 11:41 am IST,  Updated : Aug 08, 2018 12:23 pm IST

बैंकिंग शेयरों में पिछले एक घंटे से चल रही जबरदस्‍त खरीदारी से बाजार में तेजी देखने को मिल रही है और निफ्टी ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है। निफ्टी ने आज 11,435.90 का स्‍तर छुआ है जो एक नया रिकॉर्ड है।

NSE- India TV Hindi
NSE

नई दिल्‍ली। ऐसा लगता है कि भारतीय शेयर बाजार के निफ्टी और सेंसेक्‍स में नए रिकॉर्ड बनाने की होड़ मची हुई हो। बैंकिंग शेयरों में पिछले एक घंटे से चल रही जबरदस्‍त खरीदारी से बाजार में तेजी देखने को मिल रही है और निफ्टी ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है। निफ्टी ने आज 11,449.35 का स्‍तर छुआ है जो एक नया रिकॉर्ड है। सेंसेक्‍स भी अबतक के सबसे उच्‍च स्‍तर 37882.34 पर पहुंच गया है।

खबर लिखे जाते समय NSE का निफ्टी 11,446.10 और सेंसेक्‍स 37,849.16 अंकों पर कारोबार कर रहे थे। ओएनजीसी, एशियन पेंट्स और टाटा स्‍टील सबसे ज्‍यादा तेजी के साथ कारोबार कर रहे थे। हालांकि, एयरटेल, इंफोसिस और एचपीसीएल के शेयरों में सबसे ज्‍यादा गिरावट दर्ज की गई।

आपको बता दें कि 7 अगस्‍त को निफ्टी और सेंसेक्‍स ने नया रिकॉर्ड बनाया था। कल सेंसेक्‍स ने 37876.87 अंकों का नया रिकॉर्ड बनाया था। वहीं निफ्टी ने भी 11,428.95 का स्‍तर छुआ था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा