1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. 75 हजार के स्तर के पार बंद हुई चांदी, सोने में भी रिकॉर्ड बढ़त जारी

75 हजार के स्तर के पार बंद हुई चांदी, सोने में भी रिकॉर्ड बढ़त जारी

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Aug 06, 2020 08:26 pm IST,  Updated : Aug 06, 2020 09:02 pm IST

सोना 225 रुपये की तेजी के साथ 56,590 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर पहुंचा

gold and silver price today- India TV Hindi
gold and silver price today Image Source : PTI

नई दिल्ली। बहुमूल्य धातुओं की अंतरराष्ट्रीय कीमतों में जोरदार तेजी की मदद से सर्राफा बाजार में सोने चांदी की कीमतों में बढ़त आज भी जारी रही। चांदी की कीमत आज हाजिर बाजार में बढ़त के साथ 75 हजार के स्तर के पार बंद हुई। हालांकि कारोबार के दौरान कीमतें 76 हजार का स्तर भी पार कर गई, जो कि 9 साल का उच्चतम स्तर है। वहीं सोना 56,500 का स्तर पार कर गया। दिल्ली सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोना 225 रुपये की तेजी के साथ 56,590 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। चांदी भी 1,932 रुपये के जबर्दस्त उछाल के साथ 75,755 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई जो पिछले कारोबारी सत्र में 73,823 रुपये पर बंद हुई थी। बुधवार को सोने का बंद भाव 56,365 रुपये प्रति 10 ग्राम था।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटी) तपन पटेल ने कहा, ‘‘अंतरराष्ट्रीय कीमतों में भारी तेजी आने के बाद दिल्ली में 24 कैरेट सोने की हाजिर कीमत में 225 रुपये की तेजी आई।’’ अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेजी दर्शाता 2,045.70 डॉलर प्रति औंस हो गया जबकि जबकि चांदी का भाव 27.57 डॉलर प्रति औंस हो गया। रिलायंस सिक्योरिटीज के सीनियर रिसर्च एनालिस्ट श्रीराम अय्यर के अनुसार कोविड-19 महामारी से ग्रसित वैश्विक अर्थव्यवस्था में सुधार आने को लेकर चिंताओं के बीच अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोना और चांदी की कीमतों में बृहस्पतिवार को तेजी जारी रही।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा