1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. शुरुआती कारोबार में बाजार में तेजी, 100 अंक से अधिक चढ़ा सेंसेक्स, निफ्टी 15,200 के पार

शुरुआती कारोबार में बाजार में तेजी, 100 अंक से अधिक चढ़ा सेंसेक्स, निफ्टी 15,200 के पार

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 12, 2021 10:38 am IST,  Updated : Feb 12, 2021 10:38 am IST
Stock Market- India TV Hindi
Stock Market Image Source : AP

नयी दिल्ली। इंफोसिस, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी बैंक में तेजी तथा विदेशी कोषों की लगातार आवक के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 100 अंकों से अधिक की तेजी आई। इस दौरान 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 141.75 अंक या 0.28 प्रतिशत बढ़कर 51,673.27 पर था, जबकि एनएसई निफ्टी 36.50 अंक या 0.24 प्रतिशत बढ़कर 15,209.80 पर पहुंच गया। 

सेंसेक्स में सबसे अधिक दो प्रतिशत की तेजी इंफोसिस में हुई, जबकि टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, एचडीएफसी बैंक, टीसीएस और रिलायंस इंडस्ट्रीज भी तेजी के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर आईटीसी, ओएनजीसी, भारती एयरटेल, एसबीआई और इंडसइंड बैंक लाल निशान में थे। पिछले सत्र में सेंसेक्स 222.13 अंक या 0.43 प्रतिशत बढ़कर 51,531.52 पर और निफ्टी 66.80 अंक या 0.44 प्रतिशत बढ़कर 15,173.30 पर बंद हुआ था। 

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने गुरुवार को सकल आधार पर 944.36 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। इस बीच वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.62 प्रतिशत की गिरावट के साथ 60.76 डॉलर प्रति बैरल पर था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा