1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. शेयर बाजार हरे निशान पर, शुरुआती कारोबार में Sensex 100 अंक से अधिक चढ़ा, Nifty 18,300 के करीब

शेयर बाजार हरे निशान पर, शुरुआती कारोबार में Sensex 100 अंक से अधिक चढ़ा, Nifty 18,300 के करीब

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Oct 27, 2021 10:36 am IST,  Updated : Oct 27, 2021 10:36 am IST

पिछले सत्र में सेंसेक्स 383.21 अंक या 0.63 प्रतिशत बढ़कर 61,350.26 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 143 अंक या 0.79 प्रतिशत बढ़कर 18,268.40 पर बंद हुआ।

शेयर बाजार हरे निशान...- India TV Hindi
शेयर बाजार हरे निशान पर, शुरुआती कारोबार में Sensex 100 अंक से अधिक चढ़ा, Nifty 18,300 के करीब  Image Source : AP

मुंबई। भारतीय शेयर बाजार में त्योहारों की रंगत दिखाई दे रहा है। बुधवार को बाजार हरे निशान पर ट्रेड कर रहा है।  रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक और एशियन पेंट्स जैसे बड़े शेयरों में तेजी के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स बुधवार को शुरुआती कारोबार में 100 अंक से अधिक बढ़ गया। इस दौरान 30 शेयरों वाला सूचकांक 106.71 अंक या 0.17 प्रतिशत बढ़कर 61,456.97 पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह निफ्टी 26.70 अंक या 0.15 फीसदी की तेजी के साथ 18,295.10 पर पहुंच गया।

सेंसेक्स में सबसे अधिक छह प्रतिशत की तेजी एशियन पेंट्स में हुई। इसके अलावा आईसीआईसीआई बैंक, सन फार्मा, नेस्ले इंडिया, डॉ रेड्डीज और टीसीएस बढ़त दर्ज करने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे। दूसरी ओर एक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंस, टेक महिंद्रा और इंडसइंड बैंक में गिरावट हुई। पिछले सत्र में सेंसेक्स 383.21 अंक या 0.63 प्रतिशत बढ़कर 61,350.26 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 143 अंक या 0.79 प्रतिशत बढ़कर 18,268.40 पर बंद हुआ। 

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को सकल आधार पर 2,368.66 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.47 प्रतिशत गिरकर 85.25 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा