1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. टीसीएस 16,000 करोड़ रुपए के शेयर करेगी बायबैक, शेयरधारकों ने दी मंजूरी

टीसीएस 16,000 करोड़ रुपए के शेयर करेगी बायबैक, शेयरधारकों ने दी मंजूरी

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : Apr 17, 2017 07:59 pm IST,  Updated : Apr 17, 2017 07:59 pm IST

देश की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर सेवा कंपनी टीसीएस ने कहा कि उसके शेयरधारकों ने 16,000 करोड़ रुपए के शेयरों को वापस खरीदने की कंपनी की योजना को मंजूरी दे दी है।

टीसीएस 16,000 करोड़ रुपए के शेयर करेगी बायबैक, शेयरधारकों ने दी मंजूरी- India TV Hindi
टीसीएस 16,000 करोड़ रुपए के शेयर करेगी बायबैक, शेयरधारकों ने दी मंजूरी

नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर सेवा कंपनी टीसीएस ने कहा कि उसके शेयरधारकों ने 16,000 करोड़ रुपए के शेयरों को वापस खरीदने की कंपनी की योजना को मंजूरी दे दी है। कंपनी ने नियामकीय सूचना में कहा है कि उसके शेयर पुनर्खरीद कार्यक्रम के पक्ष में कुल डाले गए वैध मतों में से 99.81 प्रतिशत का समर्थन है। यह मंजूरी इस संबंध में लाए गए एक विशेष प्रस्ताव पर मिली है।

इस पुनर्खरीद कार्यक्रम के तहत कंपनी की चुकता पूंजी के 2.85 प्रतिशत शेयरों को रखा गया है जिसके लिए 2,850 रुपए प्रति शेयर का दाम रखा गया है। टाटा कंसल्टेंसी सविर्सिज (टीसीएस) के निदेशक मंडल ने फरवरी में 16,000 करोड़ रुपए में कंपनी की 5.61 प्रतिशत शेयरों की पुनर्खरीद के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। टीसीएस ने इससे पहले कहा है कि स्टॉक एक्सचेंज की टेंडर पेशकश प्रणाली का इस्तेमाल करते हुए शेयरधारकों से आनुपातिक आधार पर खरीद का यह कार्यक्रम चलाया जाएगा।

आस्ट्रेलिया में नवोन्मेष परिसर खोले टीसीएस: टर्नबुल

आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री मैलकम टर्नबुल ने प्रमुख प्रौद्योगिकी कंपनी टीसीएस से आग्रह किया कि वह उनके देश में नवोन्मेष परिसर खोले। भारत यात्रा पर आए टर्नबुल ने टीसीएस के परिसर का दौरा किया और वे देश की इस सबसे बड़ी सॉफ्टेवयर निर्यातक कंपनी के काम से प्रभावित दिखे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा