1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Teachers Day Special: ये 4 हैं शेयर बाजार में निवेशकों के ‘गुरु’, अपने निवेश से कर चुके हैं अरबों रुपए की कमाई

Teachers Day Special: ये 4 हैं शेयर बाजार में निवेशकों के ‘गुरु’, अपने निवेश से कर चुके हैं अरबों रुपए की कमाई

 Written By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Sep 05, 2017 01:12 pm IST,  Updated : Sep 05, 2017 01:12 pm IST

हम बात करेंगे शेयर बाजार के उन दिग्गजों की जिनके पीछे चलकर कई निवेशकों ने अरबों रुपए की कमाई की है, यानि निवेशकों के लिए यह लोग गुरु का काम कर रहे हैं

Teachers Day Special: ये 4 हैं शेयर बाजार में निवेशकों के ‘गुरु’, अपने निवेश से कर चुके हैं अरबों रुपए की कमाई- India TV Hindi
Teachers Day Special: ये 4 हैं शेयर बाजार में निवेशकों के ‘गुरु’, अपने निवेश से कर चुके हैं अरबों रुपए की कमाई

मुंबई। देश में आज शिक्षक दिवस मनाया जा और शिक्षक दिवस के मौके पर आज हम बात करेंगे शेयर बाजार के उन दिग्गजों की जिनके पीछे चलकर कई निवेशकों ने अरबों रुपए की कमाई की है, यानि निवेशकों के लिए यह लोग गुरु का काम कर रहे हैं। बाजार के दिग्गज निवेशकों में सबसे पहला नाम देश के वारेन बफेट कहे जाने वाले राकेश झुझुनवाला का है, इसके बाद विजय केडिया, आशीष कचौलिया और डौली खन्ना का नाम आता है।

राकेश झुनझुनवाला के शेयर

सबसे पहले राकेश झुनझुनवाला की बात करते हैं। उन्होंने कई कंपनियों में भारी निवेश किया हुआ है। उनके निवेश वाली कुछएक कंपनियां ऐसी हैं जिन्होंने 2017 के दौरान कई गुना रिटर्न दिया है। इनमें सबसे पहले नाम आता है जियोजित फाइनेंशिय सर्विसेज का जिसमें राकेश झुनझुनवाला ने करीब 7.6 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी हुई है और 2017 के दौरान इस कंपनी का शेयर 245 फीसदी बढ़ा है। इसके बाद एस्कॉर्ट्स में भी उनकी 9.1 फीसदी की हिस्सेदारी है जिसमें इस साल 118 फीसदी की तेजी देखने को मिली है। इनके अलावा टाइटन में 90 फीसदी और ऑटोलाइन इंडस्ट्री में 75 फीसदी की तेजी आई है, इन दोनो कंपनियों में भी झुनझुनवाला ने अच्छी खासी हिस्सेदारी खरीदी हुई है।

विजय केडिया के निवेश वाली कंपनियां

राकेश झुनझुनवाला के बाद बात करते हैं एक और दिग्गज निवेशक विजय केडिया की, विजय ने एबीसी बेयरिंग्स में 4.7 फीसदी की हिस्सेदारी खरीदी हुई है जिसका शेयर 2017 में 182 फीसदी बढ़ा है, इसके बाद सेरा सेनेटरी में उनकी 1.5 फीसदी हिस्सेदारी है जिसका शेयर इस साल 43 फीसदी बढ़ा है।

आशीष कचौलिया ने इन कंपनियों पर लगाया है दांव

तीसरे बड़े दिग्गज निवेशक आशीष कचौलिया भी पीछे नहीं है। आशीष ने एनओसीआईएल में 2.8 फीसदी की हिस्सेदारी खरीदी हुई है और इस कंपनी का शेयर इस साल 107 फीसदी बढ़ा है। इसके अलावा एपटेक में उनकी 2.2 फीसदी हिस्सेदारी है और इस कंपनी का शेयर भी इस साल 88 फीसदी मजबूत हुआ है। एपीएल अपोलो में उनकी 2.3 फीसदी हिस्सेदारी है और इसका शेयर 74 फीसदी बढ़ा है।

डौली खन्ना महिलाओं के लिए निवेश गुरू से कम नहीं

चौथी दिग्गज निवेशक एक महिला हैं जिनका नाम डौली खन्ना है, डौली शेयर बाजार में निवेश करने वाली महिलाओं के लिए गुरु से कम नहीं हैं। डौली ने कई ऐसी कंपनियों में निवेश किया हुआ है जिनके शेयरों में इस साल दो गुना से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है, पीपीओपी ऑटोमोटिव में उनकी 1.1 फीसदी हिस्सेदारी है और इस कंपनी का शेयर इस साल 115 फीसदी बढ़ा है। इसके अलावा टाटा मटैलिक्स में उनकी 1.2 फीसदी हिस्सेदारी है और इस कंपनी का शेयर इस साल 107 फीसदी मजबूत हुआ है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा