1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. गेहूं खरीद 200 लाख टन के पार, खरीद लक्ष्य 64 प्रतिशत हुआ पूरा

गेहूं खरीद 200 लाख टन के पार, खरीद लक्ष्य 64 प्रतिशत हुआ पूरा

 Reported By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Apr 24, 2018 04:20 pm IST,  Updated : Apr 24, 2018 04:20 pm IST

भारतीय खाद्य निगम की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक 24 अप्रैल तक सरकारी एजेंसियों ने देशभर से कुल 205.17 लाख टन गेहूं की खरीद कर ली है। इस साल पूरे सीजन के दौरान सरकार ने 320 लाख टन गेहूं खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया हुआ है।

Wheat procurement surpasses 20 million tons- India TV Hindi
Wheat procurement surpasses 20 million tons till April 24th says FCI

नई दिल्ली। गेहूं की सरकारी खरीद में तेजी से  बढ़ोतरी दर्ज की गई है, रबी मार्केटिंग सीजन 2018-19 को शुरु हुए अभी 24 दिन ही हुए हैं और गेहूं की सरकारी खरीद 200 लाख टन को पार कर गई है। भारतीय खाद्य निगम की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक 24 अप्रैल तक सरकारी एजेंसियों ने देशभर से कुल 205.17 लाख टन गेहूं की खरीद कर ली है। इस साल पूरे सीजन के दौरान सरकार ने 320 लाख टन गेहूं खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया हुआ है। यानि 24 अप्रैल तक सराकरी एजेंसियों ने गेहूं खरीद का लक्ष्य 64 प्रतिशत पूरा कर लिया है।

निगम की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक कुल 205.17 लाख टन खरीद में से सबसे अधिकक पंजाब से 81.01 लाख टन, हरियाणा से 69.49 लाख टन, मध्य प्रदेश से 36.84 लाख टन और उत्तर प्रदेश से 10.63 लाख टन की खरीद हुई है, बाकी गेहूं देश के अन्य राज्यों से खरीदा गया है।

किसानों से यह खरीद सरकार के तय किए हुए समर्थन मूल्य पर हो रही है। इस साल सरकार ने गेहूं के लिए 1735 रुपए प्रति क्विंटल का समर्थन मूल्य घोषित किया हुआ है और खरीद लक्ष्य 320 लाख टन निर्धारित है, पिछले साल देशभर से 308 लाख टन गेहूं खरीदा गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा