1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. शेयर बाजार में Zomato की धमाकेदार एंट्री, 76 का शेयर 116 पर हुआ लिस्ट

शेयर बाजार में Zomato की धमाकेदार एंट्री, 76 का शेयर 116 पर हुआ लिस्ट

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jul 23, 2021 11:12 am IST,  Updated : Jul 23, 2021 11:12 am IST
शेयर बाजार में जोमैटो...- India TV Hindi
शेयर बाजार में जोमैटो की धमाकेदार एंट्री Image Source : ZOMATO

फूड डिलिवरी सर्विस देने वाली कंपनी जोमैटो ने शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री ली है। कंपनी का शेयर बाजार में 116 रुपये पर लिस्ट हुआ। जबकि जोमैटो के आईपीओ का प्राइस बैंड 72 से 76 रुपये के बीच था। शुक्रवार सुबह लिस्ट होते ही शेयर ने छलांग मारनी शुरू कर दी। शुरुआती कारोबार में ही जोमैटो का शेयर 138.00 रुपये के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। लिस्ट होते ही उन कंपनियों की लिस्ट में शामिल हो गई है जिनका कुल बाजार मुल्य 1 लाख करोड़ रुपए के ऊपर है। 

शुक्रवार को Zomato की शेयर बाजार में लिस्टिंग हुई है और लिस्ट होने के बाद शेयर बाजार में कंपनी के शेयर का भाव 138 रुपए की ऊंचाई तक पहुंच गया जिस वजह से Zomato का कुल बाजार मूल्य बढ़कर 1.03 लाख करोड़ रुपए के करीब पहुंच गया। Zomato जब शेयर बाजार में लिस्ट होने के लिए IPO लेकर आई थी तो उसका इश्यु प्राइस 76 रुपए प्रति शेयर रखा गया था लेकिन शुक्रवार को शेयर बाजार में कंपनी का शेयर 116 रुपए पर लिस्ट हुआ।

नई लिस्ट कंपनियों ने किया निवेशकों को मालामाल

आमतौर पर माना जाता है कि महामारी जैसी अनिश्चितता के दौरान लोग स्टॉक मार्केट से दूरी बना लेते हैं। आज भी निवेशकों का एक बड़ा वर्ग इस सिद्धांत पर कायम है। हालांकि बीते एक साल में भारतीय निवेशक अपने निवेश को लेकर और ज्यादा साहसिक होने लगे हैं, और नई कंपनियों में मिले ऊंचे रिटर्न  की वजह से वो बाजार में निवेश को लेकर और सकारात्मक हो रहे हैं। बीते एक साल में आए आईपीओ में मिले रिटर्न और इश्यू के कई गुना सब्सक्रिप्शन से ये बात साबित भी होने लगी है। बीते एक साल में लिस्ट हुई कंपनियों के स्टॉक में अब तक 800 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त देखने को मिली है। वहीं हाल ही मे आए एक इश्यू को 181 गुना सबस्क्रिप्शन मिला है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा