1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. 1 शेयर पर 506 रुपये का बंपर डिविडेंड देगी ये कंपनी, रिकॉर्ड डेट काफी करीब

1 शेयर पर 506 रुपये का बंपर डिविडेंड देगी ये कंपनी, रिकॉर्ड डेट काफी करीब

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Jul 07, 2026 02:21 pm IST,  Updated : Jul 07, 2026 02:21 pm IST

3M India द्वारा दिए जाने वाले इस 506 रुपये के डिविडेंड में 160 रुपये का फाइनल डिविडेंड और 346 रुपये का स्पेशल डिविडेंड शामिल है।

3M India, 3M India Dividend, 3M India share price, dividend- India TV Hindi
एक शेयर पर मिलेगा 506 रुपये का डिविडेंड Image Source : FREEPIK/ INDIA TV

Dividend Stocks: चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही शुरू होने के साथ ही घरेलू शेयर बाजार में लिस्ट कंपनियों ने पहली तिमाही के वित्तीय नतीजे जारी करना शुरू कर दिए हैं। वित्तीय नतीजे जारी करने के साथ ही, कंपनियां अपने शेयरहोल्डरों के लिए डिविडेंड की भी घोषणा करेंगी। इसी बीच, जिन कंपनियों ने डिविडेंड की घोषणा की थी, उनके रिकॉर्ड डेट अब काफी करीब आ गए हैं। इकी सिलसिले में, 3M India अपने निवेशकों को एक शेयर पर 506 रुपये का बंपर डिविडेंड देने जा रही है। बताते चलें कि 3M India अपने शेयरहोल्डरों को मोटा डिविडेंड देने के लिए जानी जाती है।

506 रुपये के डिविडेंड में 346 रुपये का स्पेशल डिविडेंड शामिल

3M India द्वारा दिए जाने वाले इस 506 रुपये के डिविडेंड में 160 रुपये का फाइनल डिविडेंड और 346 रुपये का स्पेशल डिविडेंड शामिल है। 506 रुपये के इस बंपर डिविडेंड की पेमेंट के लिए शुक्रवार, 17 जुलाई को रिकॉर्ड डेट फिक्स किया गया है। हालांकि, डिविडेंड के भुगतान को लेकर कंपनी की अगस्त में होने वाली 39वीं सालाना आम बैठक में शेयरहोल्डर्स की मंजूरी मिलना जरूरी है। शेयरहोल्डरों की मंजूरी मिलने के बाद, AGM की तारीख से 30 दिनों के अंदर डिविडेंड का भुगतान कर दिया जाएगा।

17 जुलाई को एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगे 3M India के शेयर

कंपनी के शेयर शुक्रवार, 17 जुलाई को एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगे। बताते चलें कि जिस दिन किसी कंपनी के शेयर एक्स-डिविडेंड ट्रेड करते हैं, उस दिन खरीदे गए नए शेयरों पर डिविडेंड का लाभ नहीं मिलता है। अगर किसी निवेशक को डिविडेंड का लाभ चाहिए तो उसे रिकॉर्ड डेट से एक दिन पहले ही शेयर खरीदने होते हैं। यानी आपके पास 3M India द्वारा दिए जाने वाले डिविडेंड का लाभ पाने के लिए 16 जुलाई तक का समय है।

आज किस भाव पर ट्रेड कर रहे हैं कंपनी के शेयर

मंगलवार, 7 जुलाई को बीएसई पर 3M India के शेयरों में मामूली देखी जा रही है। आज दोपहर 02.11 बजे तक इस कंपनी के शेयर 0.03 प्रतिशत (12.25 रुपये) के नुकसान के साथ 35,116.55 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहे थे। आज कारोबार के दौरान 3M India के शेयरों का भाव 35,000.00 रुपये के इंट्राडे लो से लेकर 35,499.90 रुपये के इंट्राडे हाई तक पहुंच चुका था। बीएसई पर 3M India के शेयरों का 52 वीक लो 28,747.30 रुपये है, जबकि इसका 52 वीक हाई 38,300.00 रुपये है।

डिस्क्लेमर: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। किसी भी प्रकार के निवेश से पहले या वित्तीय जोखिम लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के जोखिम के लिए उत्तरदायी नहीं होगा।

ये भी पढ़ें-

टाटा ग्रुप की कंपनी ट्रेंट के शेयर में 10% तक की भारी गिरावट, कल ही जारी किए थे तिमाही नतीजे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा