1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. रेखा झुनझुनवाला की मोटी कमाई तबाह हो गई तो आप क्या चीज हैं? बाजार में जारी गिरावट ने किसी को नहीं छोड़ा

रेखा झुनझुनवाला की मोटी कमाई तबाह हो गई तो आप क्या चीज हैं? बाजार में जारी गिरावट ने किसी को नहीं छोड़ा

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Nov 20, 2024 11:05 pm IST,  Updated : Nov 20, 2024 11:15 pm IST

गिरावट के बीच देश की दिग्गज निवेशक रेखा झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो की वैल्यू में हजारों करोड़ रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। रेखा के पोर्टफोलियो में जो शेयर हैं, उनमें 6 से 24 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई है। बाजार के टॉप पर पहुंचने से लेकर अभी तक रेखा झुनझुनवाला का पोर्टफोलियो कुल 13 प्रतिशत तक गिर चुका है।

रेखा झुनझुनवाला के शेयरों में 24% तक की गिरावट- India TV Hindi
रेखा झुनझुनवाला के शेयरों में 24% तक की गिरावट Image Source : REUTERS

Rekha Jhunjhunwala Portfolio: 27 सितंबर को लाइफटाइम हाई पर पहुंचने के बाद से ही शेयर बाजार में लगातार भारी गिरावट देखने को मिल रही है। 27 सितंबर को सेंसेक्स 85,978.25 अंकों पर बंद हुआ था तो वहीं दूसरी ओर निफ्टी 50 भी 26,277.35 अंकों के अपने ऑल टाइम हाई पर बंद हुआ था। जबकि मंगलवार, 19 नवंबर को बढ़त के बावजूद सेंसेक्स 77,578.38 अंकों पर है और निफ्टी 23,518.50 अंकों पर है। शेयर बाजार अपने रिकॉर्ड हाई से करीब 10 प्रतिशत नीचे आ चुका है। इस गिरावट में बड़े-बड़े दिग्गजों का पोर्टफोलियो बर्बाद हो गया। इससे साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस गिरावट में आम निवेशकों का क्या हाल हो रहा होगा।

रेखा झुनझुनवाला के शेयरों में 24% तक की गिरावट

इस गिरावट के बीच देश की दिग्गज निवेशक रेखा झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो की वैल्यू में हजारों करोड़ रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। रेखा के पोर्टफोलियो में जो शेयर हैं, उनमें 6 से 24 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई है। बाजार के टॉप पर पहुंचने से लेकर अभी तक रेखा झुनझुनवाला का पोर्टफोलियो कुल 13 प्रतिशत तक गिर चुका है। जबकि इस दौरान बाजार में 10 प्रतिशत की गिरावट आई है। ट्रेंडलाइन के आंकड़ों के मुताबिक सितंबर के आखिर में रेखा झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो की कुल वैल्यू करीब 55,096 करोड़ रुपये थी, जो 19 नवंबर को गिरते-गिरते 40,083 करोड़ रुपये पर आ गई है।

पोर्टफोलियो की वैल्यू 15,013 करोड़ रुपये गिरी

यानी बाजार में गिरावट शुरू होने के बाद से लेकर अभी तक रेखा झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो की वैल्यू में 15,013 करोड़ रुपये की गिरावट हो चुकी है। दिग्गज निवेशक के पोर्टफोलियों में इस बड़े नुकसान की वजह टाइटन और टाटा मोटर्स के शेयरों में आई भयानक गिरावट है। दरअसल, टाइटन में रेखा झुनझुनवाला की करीब 5.1 प्रतिशत हिस्सेदारी है और टाटा मोटर्स में उनकी 1.3 प्रतिशत हिस्सेदारी है। बाजार में गिरावट शुरू होने से लेकर अभी तक टाइटन के शेयर 15.80 प्रतिशत तक गिर चुके हैं जबकि टाटा मोटर्स के शेयर 20 प्रतिशत तक गिरे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा