1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. 30 अगस्त को खुलने जा रहा है इस कंपनी का आईपीओ, रेखा झुनझुनवाला का भी है निवेश

30 अगस्त को खुलने जा रहा है इस कंपनी का आईपीओ, रेखा झुनझुनवाला का भी है निवेश

 Edited By: Sunil Chaurasia
 Published : Aug 26, 2024 03:04 pm IST,  Updated : Aug 26, 2024 03:04 pm IST

कंपनी ने 5 रुपये की फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर के लिए 370 रुपये से 389 रुपये का प्राइस रेंज फिक्स किया है। रिटेल निवेशकों को एक लॉट में 38 शेयर दिए जाएंगे और इसके लिए उन्हें कम से कम 14,782 रुपये का निवेश करना होगा।

30 अगस्त को खुलेगा बाजार स्टाइल रिटेल का आईपीओ- India TV Hindi
30 अगस्त को खुलेगा बाजार स्टाइल रिटेल का आईपीओ Image Source : FREEPIK

Baazar Style Retail IPO: फैशन कंपनी बाजार स्टाइल रिटेल का आईपीओ खुलने वाला है। कंपनी का आईपीओ शुक्रवार, 30 अगस्त को खुलेगा और मंगलवार, 3 सितंबर को बंद होगा। ये एक मेनबोर्ड आईपीओ होगा, जिसके तहत कंपनी 2,14,56,947 शेयरों के जरिए कुल 834.68 करोड़ रुपये जुटाएगी। इस ऑफरिंग में 148.00 करोड़ रुपये के 38,04,627 नए शेयर जारी किए जाएंगे, जबकि 686.68 करोड़ रुपये के 1,76,52,320 शेयर प्रोमोटरों द्वारा ओएफएस के जरिए जारी किए जाएंगे।

कंपनी ने फिक्स किया 370 रुपये से 389 रुपये का प्राइस रेंज

कंपनी ने 5 रुपये की फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर के लिए 370 रुपये से 389 रुपये का प्राइस रेंज फिक्स किया है। रिटेल निवेशकों को एक लॉट में 38 शेयर दिए जाएंगे और इसके लिए उन्हें कम से कम 14,782 रुपये का निवेश करना होगा। बताते चलें कि कंपनी के कर्मचारियों को प्रत्येक शेयर पर 35 रुपये का डिस्काउंट दिया जाएगा।

लोन चुकाने के लिए इस्तेमाल किए जाएंगे 146 करोड़ रुपये

आईपीओ से प्राप्त 146 करोड़ रुपये की राशि का इस्तेमाल लोन के भुगतान के लिए किया जाएगा और बाकी पैसों का इस्तेमाल सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा। इस महीने की शुरुआत में, कोलकाता स्थित इस फैशन कंपनी ने प्री-आईपीओ इश्यू में वोल्राडो वेंचर्स पार्टनर्स फंड II से 37 करोड़ रुपये जुटाए थे। इसके बाद आईपीओ का साइज घटा दिया गया था। 

6 सितंबर को BSE और NSE पर हो सकती है कंपनी की लिस्टिंग

रेखा झुनझुनवाला समर्थित बाजार स्टाइल रिटेल लिमिटेड के आईपीओ के तहत बुधवार, 4 सितंबर को शेयरों का अलॉटमेंट किया जा सकता है। इसके बाद गुरुवार, 5 सितंबर को निवेशकों के डीमैट अकाउंट में शेयर क्रेडिट किए जा सकते हैं। शेयर बाजार में कंपनी की लिस्टिंग शुक्रवार, 6 सितंबर को हो सकती है। कंपनियों के शेयर बीएसई और एनएसई पर लिस्ट होंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा