1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. IPO This Week : पैसा रख लें तैयार, इस हफ्ते आ रहे ये 3 आईपीओ, जानिए ग्रे मार्केट में कितना है मुनाफा

IPO This Week : पैसा रख लें तैयार, इस हफ्ते आ रहे ये 3 आईपीओ, जानिए ग्रे मार्केट में कितना है मुनाफा

 Written By: Pawan Jayaswal
 Published : Jun 30, 2024 06:00 am IST,  Updated : Jun 30, 2024 06:00 am IST

IPO This Week : एमक्योर फार्मास्युटिकल्स का आईपीओ 3 जुलाई को लॉन्च होगा। इस आईपीओ में 5 जुलाई तक बोली लगाई जा सकती है। 8 जुलाई को शेयरों का आवंटन होगा। 10 जुलाई को शेयर लिस्ट होंगे।

आईपीओ मार्केट न्यूज- India TV Hindi
आईपीओ मार्केट न्यूज Image Source : FILE

IPO This Week : अगले हफ्ते 3 कंपनियों के आईपीओ प्राइमरी मार्केट में लॉन्च होने जा रहे हैं। इनमें 2 मैनबोर्ड आईपीओ और एक एसएमई आईपीओ शामिल है। इस्पात के तार बनाने वाली कंपनी बंसल वायर इंडस्ट्रीज और बेन कैपिटल समर्थित एमक्योर फार्मास्युटिकल्स का आईपीओ आगामी 3 जुलाई को खुलेगा। वहीं, एम्बे लैबोरेटरीज लिमिटेड का आईपीओ 4 जुलाई को खुलेगा। इसके अलावा अगले हफ्ते 11 कंपनियों के शेयर लिस्ट भी होने जा रहे हैं। आइए विस्तार से जानते हैं।

बंसल वायर का आईपीओ (Bansal Wire IPO)

इस्पात के तार बनाने वाली कंपनी बंसल वायर इंडस्ट्रीज का 745 करोड़ रुपये के प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 3 जुलाई को खुलेगा। इस आईपीओ में 5 जुलाई तक बोली लगा सकते हैं। 8 जुलाई को शेयरों का आवंटन होगा। 10 जुलाई को शेयरों की लिस्टिंग होगी। आईपीओ में प्राइस बैंड 243-256 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। एंकर निवेशकों के लिए बोली 2 जुलाई को खुलेगी। कंपनी का आईपीओ पूरी तरह फ्रेश इश्यू है और इसमें किसी तरह की बिक्री पेशकश (OFS) शामिल नहीं है। बंसल वायर इंडस्ट्रीज आईपीओ से मिली राशि का इस्तेमाल कर्ज चुकाने, कार्यशील पूंजी आवश्यकताओं और सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए करेगी।' ग्रे मार्केट कंपनी का शेयर 256 रुपये के इश्यू प्राइस के मुकाबले 63 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड करता दिखा। इस तरह कंपनी का शेयर 24.61 फीसदी के प्रीमियम के साथ 319 रुपये पर लिस्ट हो सकता है।

एमक्योर फार्मा आईपीओ (Emcure Pharma IPO)

बेन कैपिटल समर्थित एमक्योर फार्मास्युटिकल्स का आईपीओ 3 जुलाई को लॉन्च होगा। इस आईपीओ में 5 जुलाई तक बोली लगाई जा सकती है। 8 जुलाई को शेयरों का आवंटन होगा। 10 जुलाई को शेयर लिस्ट होंगे। कंपनी ने आईपीओ में प्राइस बैंड 960-1008 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। एंकर निवेशकों के लिए बोली 2 जुलाई को खुलेगी। आईपीओ में 800 करोड़ रुपये के ताजा शेयर जारी किए जाएंगे और इसमें 1.14 करोड़ इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश (OFS) शामिल है। आईपीओ से मिली राशि का इस्तेमाल कर्ज चुकाने और सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा। ग्रे मार्केट में कंपनी का शेयर 1008 रुपये के इश्यू प्राइस के मुकाबले 270 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड करता दिखा है। इस तरह यह शेयर 26.79 फीसदी के प्रीमियम के साथ 1278 रुपये पर लिस्ट हो सकता है।

एम्बे लैबोरेटरीज आईपीओ (Ambey Laboratories IPO)

एम्बे लैबोरेटरीज का इश्यू एक एनएसई एसएमई आईपीओ है। यह आईपीओ 4 जुलाई को सब्सक्रिप्शन के लिये खुलेगा और 8 जुलाई को बंद होगा। शेयरों का आवंटन 9 जुलाई को होगा और शेयरों की लिस्टिंग 11 जुलाई को होगी। इस 44.68 करोड़ रुपये के एसएमई आईपीओ में एक लॉट 2000 शेयरों का है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा