1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. 72% तक का बंपर रिटर्न... अगले हफ्ते लिस्ट होंगे ये 6 शेयर, अभी से ग्रे मार्केट में दिख रहा मुनाफा

72% तक का बंपर रिटर्न... अगले हफ्ते लिस्ट होंगे ये 6 शेयर, अभी से ग्रे मार्केट में दिख रहा मुनाफा

 Written By: Pawan Jayaswal
 Published : Apr 06, 2024 07:58 pm IST,  Updated : Apr 06, 2024 07:59 pm IST

Share Listing Next Week : क्रिएटिव ग्राफिक्स सोल्यूशंस का आईपीओ 201.86 गुना सब्सक्राइब हुआ है। ग्रे मार्केट में कंपनी का शेयर 85 रुपये के इश्यू प्राइस की तुलना में 62 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड करता दिखा है।

शेयर मार्केट- India TV Hindi
शेयर मार्केट Image Source : PIXABAY

Share Listing Next Week : भारतीय स्टॉक एक्सचेंजों पर अगले हफ्ते की सारे कई लिस्ट होने वाले हैं। 8 से 12 अप्रैल के बीच मार्केट में 6 कंपनियों के शेयर लिस्ट होंगे। ग्रे मार्केट में ये शेयर अभी से अच्छे खासे प्रीमियम पर ट्रेड करते दिखे हैं। जो शेयर अगले हफ्ते लिस्ट होंगे, उनमें भारती हैक्साकॉम, क्रिएटिव ग्राफिक्स सोल्यूशंस, अलुविंड आर्किटेक्चरल, यश ऑप्टिक्स, जय कैलाश नमकीन और के2 इंफ्रागेन के शेयर शामिल हैं। आइए जानते हैं कि इनका GMP क्या चल रहा है।

भारती हैक्साकॉम आईपीओ (Bharti Hexacom IPO)

भारती हैक्साकॉम का आईपीओ 3 अप्रैल को खुला था और 5 अप्रैल को बंद हुआ। यह 4,275 करोड़ रुपये का आईपीओ है। यह आईपीओ 29.88 गुना सब्सक्राइब हुआ है। इस आईपीओ में शेयर की लिस्टिंग 12 अप्रैल को होगी। ग्रे मार्केट में कंपनी का शेयर 570 रुपये के इश्यू प्राइस की तुलना में 83 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड करता दिखा है। इस तरह स्टॉक एक्सचेंजों पर शेयर की लिस्टिंग 14.56 फीसदी के प्रीमियम के साथ 653 रुपये पर हो सकती है।

क्रिएटिव ग्राफिक्स सोल्यूशंस (Creative Graphics Solutions IPO)

क्रिएटिव ग्राफिक्स सोल्यूशंस का आईपीओ 28 मार्च को खुला था और 4 अप्रैल को बंद हुआ। शेयर की लिस्टिंग 9 अप्रैल को होगी। यह आईपीओ 201.86 गुना सब्सक्राइब हुआ है। ग्रे मार्केट में कंपनी का शेयर 85 रुपये के इश्यू प्राइस की तुलना में 62 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड करता दिखा है। इस तरह स्टॉक एक्सचेंज पर यह शेयर 72.94 फीसदी के प्रीमियम के साथ 147 रुपये पर लिस्ट हो सकता है।

अलुविंड आर्किटेक्चरल आईपीओ (Aluwind Architectural IPO)

अलुविंड आर्किटेक्चरल का आईपीओ 28 मार्च को खुला था और 4 अप्रैल को बंद हुआ। यह शेयर 9 अप्रैल को लिस्ट होगा। यह आईपीओ 8.19 गुना सब्सक्राइब हुआ है। ग्रे मार्केट में कंपनी का शेयर 45 रुपये के इश्यू प्राइस की तुलना में 5 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड करता दिखा। इस तरह शेयर की लिस्टिंग 11.11 फीसदी के प्रीमियम के साथ 50 रुपये पर हो सकती है 

यश ऑप्टिक्स आईपीओ (Yash Optics IPO)

यश ऑप्टिक्स का आईपीओ 27 मार्च को खुला था और 3 अप्रैल को बंद हुआ। शेयर की लिस्टिंग 8 अप्रैल को होगी। यह आईपीओ 42.17 गुना सब्सक्राइब हुआ है। ग्रे मार्केट में कंपनी का शेयर 81 रुपये के इश्यू प्राइस के मुकाबले 15 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड करता दिखा है। इस तरह स्टॉक एक्सचेंजों पर शेयर की लिस्टिंग 18.52 फीसदी के प्रीमियम के साथ 96 रुपये पर लिस्ट हो सकता है।

जय कैलाश नमकीन आईपीओ (Jay Kailash Namkeen)

जय कैलाश नमकीन का आईपीओ 28 मार्च को खुला था और 3 अप्रैल को बंद होगा। शेयर की लिस्टिंग 8 अप्रैल को होगी। यह आईपीओ 40.02 गुना सब्सक्राइब हुआ है। ग्रे मार्केट में कंपनी का शेयर 73 रुपये के इश्यू प्राइस के मुकाबले 12 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड करता दिखा है।

के2 इंफ्रागेन आईपीओ (K2 Infragen)

यह आईपीओ 28 मार्च को खुला था और 3 अप्रैल को बंद हुआ। शेयर की लिस्टिंग 8 अप्रैल को होगी। यह आईपीओ 51.47 गुना सब्सक्राइब हुआ था। ग्रे मार्केट में कंपनी का शेयर 119 रुपये के इश्यू प्राइस के मुकाबले 42 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड करता दिखा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा