1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. 1 शेयर पर 33 रुपये का डिविडेंड देगी ये देसी ऑटो कंपनी, Q4FY26 में 48.5 प्रतिशत उछला नेट प्रॉफिट

1 शेयर पर 33 रुपये का डिविडेंड देगी ये देसी ऑटो कंपनी, Q4FY26 में 48.5 प्रतिशत उछला नेट प्रॉफिट

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : May 05, 2026 02:47 pm IST,  Updated : May 05, 2026 02:47 pm IST

वित्त वर्ष 2025-26 में, महिंद्रा एंड महिंद्रा का राजस्व 1,58,749.75 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,97,792.78 करोड़ रुपये हो गया।

mahindra and mahindra, mahindra and mahindra share price, mahindra and mahindra stock price, mahindr- India TV Hindi
एक शेयर पर मिलेगा 33 रुपये का डिविडेंड Image Source : FREEPIK/INDIA TV

देश की दिग्गज ऑटोमोबाइल कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने मंगलवार को वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही के वित्तीय नतीजे जारी कर दिए। ऑटोमोबाइल कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि जनवरी-दिसंबर 2026 तिमाही में उनका शुद्ध लाभ 48.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 5,259.91 करोड़ रुपये हो गया। बताते चलें कि वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 3,541.85 करोड़ रुपये दर्ज किया गया था। महिंद्रा एंड महिंद्रा ने बताया कि कंपनी का कुल शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2025-26 में 32.32 प्रतिशत बढ़कर 18,621.71 करोड़ रुपये रहा, जो वित्त वर्ष 2024-25 में 14,073.17 करोड़ रुपये था। 

महिंद्रा एंड महिंद्रा के राजस्व में भी जबरदस्त बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2025-26 में, महिंद्रा एंड महिंद्रा का राजस्व 1,58,749.75 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,97,792.78 करोड़ रुपये हो गया। महिंद्रा एंड महिंद्रा ने बताया कि वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही में उनकी परिचालन आय 54,891.55 करोड़ रुपये रही जो, पिछले वर्ष की समान अवधि में 42,585.67 करोड़ रुपये थी। समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी का कुल व्यय सालाना आधार पर 39,113.61 करोड़ रुपये से बढ़कर 49,615.48 करोड़ रुपये हो गया। 

एक शेयर पर मिलेगा 33 रुपये का डिविडेंड

देसी ऑटोमोबाइल कंपनी के शानदार प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 31 मार्च, 2026 को खत्म हुए वित्त वर्ष के लिए शेयरहोल्डरों को 5 रुपये की फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयय पर 33 रुपये के फाइनल डिविडेंड की सिफारिश की है। कंपनी ने एक एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि 33 रुपये के इस फाइनल डिविडेंड के लिए शुक्रवार, 3 जुलाई को रिकॉर्ड डेट फिक्स की गई है। AGM में डिविडेंड को मंजूरी मिलने के बाद 30 जुलाई के बाद शेयरहोल्डरों के बैंक खाते में डिविडेंड के पैसे ट्रांसफर कर दिए जाएंगे।

नतीजे जारी होने के बाद शेयरों में तेजी

मंगलवार को महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर शुरुआती कारोबार में गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। हालांकि, वित्तीय नतीजे जारी होने के बाद निवेशकों ने महिंद्रा के शेयरों की खरीदारी तेज कर दी। दोपहर 02.40 बजे तक, बीएसई पर महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर 63.05 रुपये (2.03%) की तेजी के साथ 3168.80 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहे थे। नतीजे जारी होने के बाद कंपनी के शेयर 3185.00 रुपये के इंट्राडे हाई तक पहुंच गए थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा