1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold Rate Today : सोने की कीमतों में आई गिरावट, चांदी में तेजी, जानिए क्या हो गए हैं भाव

Gold Rate Today : सोने की कीमतों में आई गिरावट, चांदी में तेजी, जानिए क्या हो गए हैं भाव

 Edited By: Pawan Jayaswal
 Published : Apr 02, 2024 08:46 pm IST,  Updated : Apr 02, 2024 08:46 pm IST

Gold Rate Today on 2nd April 2024 : एमसीएक्स एक्सचेंज पर 5 जून 2024 का सोना वायदा 0.71 फीसदी या 488 रुपये की बढ़त के साथ 68,819 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, चांदी के वायदा भाव में जबरदस्त उछाल देखने को मिली।

सोने चांदी का भाव- India TV Hindi
सोने चांदी का भाव Image Source : FILE

Gold Rate Today on 2nd April 2024 : अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कमजोरी के रुख की वजह से राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने का भाव 50 रुपये की गिरावट के साथ 68,370 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 68,420 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। हालांकि, चांदी की कीमत 430 रुपये की तेजी के साथ 79,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। इससे पिछले कारोबारी सत्र में यह 78,570 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

वैश्विक स्तर पर भी सोने में गिरावट

विदेशी बाजारों में कॉमेक्स पर हाजिर सोना 2,255 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जो पिछले बंद से दो डॉलर कम है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक, सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘पिछले सत्र में सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंचने के बाद, मंगलवार को सोने की कीमतों में थोड़ी गिरावट आई। क्योंकि व्यापारियों ने मजबूत अमेरिकी मैन्युफैक्चरिंग डेटा के बाद अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों को कम करने के फैसले पर संदेह करना शुरू कर दिया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इस बीच, अमेरिकी डॉलर सूचकांक पांच महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया, जिससे कीमती धातु की कीमतों पर भी असर पड़ा।’’

चांदी के वैश्विक भाव उछले

हालांकि, चांदी की कीमतें 25.55 डॉलर प्रति औंस पर ऊंची थीं। इसका पिछला बंद भाव 25.13 डॉलर प्रति औंस था। गांधी ने कहा, 'आगे जाकर व्यापारियों का अनुमान है कि सर्राफा की कीमतें सकारात्मक पूर्वाग्रह के साथ अपर लिमिट में मजबूत होंगी और कॉमेक्स हाजिर सोने का भाव 2,270 डॉलर के स्तर को पार करने के बाद तेजी का रुख फिर से शुरू हो जाएगा।

सोने-चांदी की घरेलू वायदा कीमतों में उछाल

घरेलू वायदा बाजार में सोने की कीमतें मंगलवार शाम बढ़त के साथ ट्रेड करती दिखी हैं। एमसीएक्स एक्सचेंज पर 5 जून 2024 का सोना वायदा 0.71 फीसदी या 488 रुपये की बढ़त के साथ 68,819 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, चांदी के वायदा भाव में जबरदस्त उछाल देखने को मिली। एमसीएक्स एक्सचेंज पर मंगलवार शाम 3 मई 2024 की डिलीवरी वाली चांदी 1.54 फीसदी या 1164 रुपये की बड़ी तेजी के साथ 76,696 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा