1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold Silver Price Today : सस्ता हुआ सोना, चांदी की कीमतों में भी आई गिरावट, जानिए क्या रह गए हैं भाव

Gold Silver Price Today : सस्ता हुआ सोना, चांदी की कीमतों में भी आई गिरावट, जानिए क्या रह गए हैं भाव

 Written By: Pawan Jayaswal
 Published : Jan 17, 2024 11:18 am IST,  Updated : Jan 17, 2024 11:18 am IST

Gold Silver Price Today : सोने-चांदी की कीमतों में बुधवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट देखने को मिली। सोना वायदा 0.24 फीसदी या 150 रुपये की गिरावट के साथ 61,865 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया।

सोने चांदी का भाव- India TV Hindi
सोने चांदी का भाव Image Source : FILE

Gold Silver Price Today : सोने-चांदी की कीमतों में बुधवार को गिरावट देखने को मिली है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोने का वायदा भाव (Gold Rate Today) गिरावट के साथ ट्रेड करता दिखाई दिया। शुरुआती कारोबार में 5 फरवरी 2024 की डिलीवरी वाला सोना 0.24 फीसदी या 150 रुपये की गिरावट के साथ 61,865 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। वैश्विक स्तर पर भी शुरुआती कारोबार में सोने के वायदा और हाजिर दोनों भाव गिरावट के साथ ट्रेड करते दिखे। सोने के साथ ही चांदी की कीमतों (Silver Price Today) में भी बुधवार को गिरावट देखने को मिली है।

चांदी वायदा में भी गिरावट

एमसीएक्स एक्सचेंज पर बुधवार सुबह चांदी की घरेलू वायदा कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली है। शुरुआती कारोबार में 5 मार्च 2024 का डिलीवरी वाली चांदी 0.38 फीसदी या 277 रुपये की गिरावट के साथ 71,816 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखाई दी।

सोने का वैश्विक भाव

वैश्विक बाजार की बात करें, तो बुधवार सुबह सोने की हाजिर और वायदा दोनों कीमतें गिरावट के साथ ट्रेड करती दिखाई दीं। कॉमेक्स पर सोने का वायदा भाव 0.29 फीसदी या 5.80 डॉलर की गिरावट के साथ 2024.40 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, सोने का वैश्विक हाजिर भाव 0.43 फीसदी या 8.70 डॉलर की गिरावट के साथ 2019.74 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

चांदी का वैश्विक भाव

चांदी की वैश्विक कीमतों में बुधवार सुबह गिरावट देखने को मिली। चांदी का वैश्विक वायदा भाव बुधवार सुबह 0.64 फीसदी या 0.15 डॉलर की गिरावट के साथ 22.95 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया। वहीं, चांदी का वैश्विक हाजिर भाव 0.65 फीसदी या 0.15 डॉलर की गिरावट के साथ 22.77 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

कच्चे तेल में गिरावट

बुधवार सुबह क्रूड ऑयल की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। ब्रेंट ऑयल फ्यूचर्स 0.78 फीसदी या 0.63 डॉलर की गिरावट के साथ 77.66 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, क्रूड ऑयल डबल्यूटीआई 1.02 फीसदी या 0.74 डॉलर की गिरावट के साथ 71.79 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड करता दिखा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा